Monali Thakur: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर आज एक शॉकिंग खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि राणसी के दिनहाटा महोत्सव में परफॉरमेंस देते हुए अचानक सिंगर की हालत बिगड़ गई। मोनाली ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और इसके बाद सिंगर को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब से ये खबर बाहर आई है फैंस मोनाली ठाकुर की सेहत को लेकर बेहद चिंता में हैं। अचानक सिंगर को हुई सांस की तकलीफ की खबर तेजी से इंटरनेट पर फैल गई।
मोनाली ठाकुर के खुद बताया अपना हाल
वहीं, अब कहा जा रहा है कि ये खबरें फर्जी हैं। यानी मोनाली ठाकुर ठीक हैं और वो अस्पताल में नहीं हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद मोनाली ठाकुर का कहना है। अब सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है और फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने इन खबरों पर भी रिएक्शन दिया है। मोनाली ठाकुर का पोस्ट देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि उन्होंने जो कुछ कहा है और आपने जो खबरें पढ़ी होंगी वो बिल्कुल अलग हैं। चलिए देखते हैं मोनाली ने क्या खुलासा किया है।
झूठी थी मोनाली ठाकुर में एडमिट होने की खबर
सिंगर ने लिखा, ‘डिअर मीडिया और मेरी हेल्थ के लिए चिंतित सभी लोग, मैं आशा करती हूं कि आप सभी अच्छी होंगे। मैं ये रिक्वेस्ट करने के लिए लिख रही हूं कि मेरी हेल्थ के बारे में कोई भी बिना वेरीफाई की हुई खबर शेयर न की जाए। मैं वास्तव में सभी के प्यार और चिंता की सराहना करती हूं, लेकिन मैं ये क्लियर करना चाहती हूं कि मैं किसी ब्रीदिंग इशू से नहीं जूझ रही हूं और मुझे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। वो झूठी जानकारी थी। मैं हाल ही में वायरल इन्फेक्शन/फ्लू से उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने के कारण अस्वस्थ महसूस कर रही थी, जिससे ये फिर से शुरू हो गया और थोड़ा गंभीर साइनस और माइग्रेन की परेशानी से फ्लाइट में दर्द हुआ।’
Monali Thakur
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav ने जान से मारने की धमकी के बाद तोड़ी चुप्पी, पहला ऑडियो वायरल
मोनाली को नहीं हुआ कोई ब्रीदिंग इशू
मोनाली ठाकुर ने आगे अपडेट देते हुए कहा, ‘मैं अब मुंबई वापस आ गई हूं, इलाज करा रही हूं, आराम कर रही हूं और रिकवर हो रही हूं। मैं कुछ ही समय में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी! इसे ज्यादा बड़ा न बनाएं, खासकर तब जब फोकस करने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी चीजें हों। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। अपना ध्यान रखें और ढेर सारा प्यार! मोनाली।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines