'भाई हूं मैं, तू फिक्र ना कर...', Salman Khan धमकी मामले पर Mika Singh का ऐलान

Mika Singh on Salman Khan Death Threat: सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब बॉलीवुड सिंगर मिका सिंह ने उन्हें सपोर्ट करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।

Mika Singh on Salman Khan Death Threat

Mika Singh on Salman Khan Death Threat

Mika Singh on Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। भाईजान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर अब पुलिस काफी चौकन्ना हो गई है। सलमान खान को हाल ही में एक धमकी फिर से मिली थी, हालांकि धमकी देने वाले शख्स ने अब माफी मांग ली है लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर और सलमान के दोस्त मिका सिंह ने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को धमकी मिलने के बाद मिका ने सलमान को सपोर्ट करते हुए बड़ा ऐलान किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

इवेंट के दौरान मिका सिंह का रिएक्शन 

दरअसल हाल ही में एक इवेंट के दौरान मिका सिंह ने सलमान के लिए अपने हिट गाने ‘ये गणपत’ की एक लाइन गाई। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान के लिए एक लाइन है, भाई हूं मैं भाई, तू फिक्र ना कर।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस खतरे के चलते सलमान अब बुलेटप्रूफ कार से ही इधर-उधर जा रहे हैं। इन खतरनाक हालातों के बावजूद सलमान ने अपने काम को जारी रखा है। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ के लिए शूटिंग की, जहां उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने की मजबूरी है, भले ही वे व्यक्तिगत रूप से ऐसा नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने जीवन में जो कुछ भी झेल रहा हूं, उसके बावजूद यहां आकर इस सब को संभालना पड़ रहा है।’

विज्ञापन

सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

आपको बता दें इससे पहले बिश्नोई गैंग ने अप्रैल 2024 में सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर भी फायरिंग की थी, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर और भी चिंता बढ़ गई। इस मामले में गिरफ्तार हुए शूटर्स की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ