Singer Lucky Ali Interesting Facts: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर लकी अली को आज भी लोग याद करते हैं। अब वो पहले की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं लेकिन फिर भी उनके गाने आज तक लोग गुनगुना रहे हैं। क्या आप जानते हैं एक वक्त पर लकी अली इंडस्ट्री के सबसे महंगे सिंगर हुआ करते थे बावजूद इसके उन्होंने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री से रिश्ता तोड़ दिया और आज कर्नाटक के एक गांव में खेती-बाड़ी करते नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने और मजेदार किस्से।
पिता को क्यों नहीं पहचान पाए थे सिंगर?
बता दें, लकी अली मशहूर एक्टर और सिंगर मेहमूद के बेटे हैं। उनकी मां मधु एक्ट्रेस मीना कुमारी की छोटी बहन थीं। लकी का नाम पहले मकसूद महमूद अली रख दिया था लेकिन मौसी उन्हें लकी बुलाती थीं। वहीं, जब लकी छोटे थे तो उनके पिता उस वक्त काफी डिमांड में थे तो वो अक्सर रात को देर से घर आते और सुबह भी जल्दी काम पर चले जाते थे। ऐसे में वो बच्चों को न के बराबर की अपना समय दे पाते थे। जब लकी 3 साल के हुए तो उन्हें देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया। 10 महीने बाद जब मेहमूद अपने बेटे से मिलने गए तो लकी अली ने उन्हें पहचानने से ही मना कर दिया।
पिता से खराब हो गए थे रिश्ते
इतना ही नहीं जब लम्बे समय बाद लकी बोर्डिंग स्कूल से वापस घर आए तो एयरपोर्ट पर उनका परिवार उन्हें लेने पहुंचा था। उस दौरान भी सिंगर अपने पिता को पहचान नहीं पाए थे और महमूद को देख बोले थे ‘अरे ये तो कॉमेडियन महमूद हैं।’ वहीं, बाद में पिता के कहने पर उन्होंने 2 फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट छोटे-मोटे रोल किए। लेकिन जैसे-जैसे लकी की उम्र बढ़ी उनके अपने पिता से रिश्ते खराब होने लगे। सिंगर को नशे की लत भी लग गई थी और वो इंडस्ट्री में अपने दम पर काम पाना चाहते थे और वो अपने पिता का नाम इस्तेमाल नहीं करते थे। पिता से तकरार के बाद वो मुंबई छोड़कर चले गए।
सिंगर बनने के लिए 3 साल किया इंतजार
उनकी रुचि म्यूजिक में थी तो उन्होंने एक एल्बम निकला लेकिन कोई भी उनपर रिस्क नहीं लेना चाहता था। ऐसे में उन्होंने अमिताभ से मुलाकात की जिनकी उनके पिता ने मदद मांगी। लेकिन बिग बी ने उनकी मदद नहीं की। 3 साल के संघर्ष के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। कॉलेज के फंक्शन्स में उनकी डिमांड बढ़ने लगी। ‘एक पल का जीना’ गाने के लिए लकी अली को बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड पर रूल करना शुरू कर दिया। लेकिन इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में ‘सफरनामा’ गाने के बाद वो गायब से हो गए।
यह भी पढ़े: Kalki 2898 AD Movie Review: फिल्म देखने से पहले जरूर करें ये काम, दोगुना हो जाएगा मजा
क्यों छोड़ दी सिंगर ने मायानगरी?
इसका कारण देते हुए लकी अली ने कहा था कि बॉलीवुड अब पहले जैसा नहीं रहा। लोग अब बदतमीज हो गए हैं। जिस तरह की फिल्में बन रही हैं उससे लोगों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी उथल-पुथल हुई और उन्होंने अपनी जिंदगी मायानगरी छोड़ एक गांव में बिताने का फैसला ले लिया। अब वो कभी फार्मिंग करते तो कभी गार्डनिंग करते हुए नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines