Singer KK, Savi: इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सावि’ जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों का जितना इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है उतना ही फिल्म में दिवंगत सिंगर केके द्वारा गाए आखिरी गाने का भी इंतजार है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सिंगर की आखिरी झलक और आवाज सुनने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केके साहब की आखिरी झलक दिख रही है और यही वो गाना है, जिसे केके ने आखिरी बार गाया था। बता दें कि इस गाने को रिकॉर्ड करने के एक हफ्ते बाद ही उनका निधन हो गया था। सिंगर के निधन से ना सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि फैंस को भी बड़ा झटका लगा था। हालांकि अब केके का ये वीडियो देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर लिखा कि हमेशा केके। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो आज भी हमारे दिलों में हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बहुत बढिया। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा। एक और यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें कोई नहीं भूल सकता। एक अन्य ने कमेंट किया कि बेहद शानदार आवाज है। एक और ने लिखा कि आपने हमेशा सबका दिल जीता है। इसके अलावा ज्यादातर लोगों ने इस पोस्ट पर दिल का इमोजी और फायर का इमोजी भी शेयर किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अभिनेत्री दिव्या खोसला के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है और अब लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। बताते चलें कि ये फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में बेहद कमाल का एक्शन दिखाया गया है। साथ ही इसकी कहानी भी दमदार लग रही है। हालांकि सिनेमाघरों में फिल्म किस तरह से परफॉर्म करेगी ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि इस मूवी को मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines