Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने फैंस को बेहद पसंद आते हैं। करण के गानों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। ये तो सभी जानते हैं कि करण, कनाडा में रहते थे और भारत आते रहते थे, लेकिन अब करण कनाडा से शिफ्ट से हो चुके हैं। इसका खुलासा खुद करण औजला ने किया है। आइए जानते हैं कि आखिर करण ने कनाडा क्यों छोड़ा?
कनाडा सेफ है या नहीं?
दरअसल, हाल ही में करण औजला को राज शमानी के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान सिंगर ने खुलासा किया कि उन पर एक-दो नहीं बल्कि छह बार हमला हो चुका है। इस दौरान करण से पूछा गया कि सब कहते हैं कि कनाडा सेफ नहीं है। इस पर करण ने कहा कि कनाडा उन लोगों के लिए सेफ है, जिनका इंडस्ट्री से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा बिजनेस ना करता हो, जो पब्लिकली शो ना होता हो कि कितने पैसे बन रहे हैं?
क्या बोले करण?
करण ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये एक परेशानी है। वहां जो ज्यादा दिख रहा है ना, उसके लिए थोड़ा टफ टाइम। करण ने कहा कि पहली बार हमारे घर पर गोली चली दो बार। (पैसे दे दो, शो नहीं लगाने देगें, इस केस में… पंजाब नहीं आ सकते आप, इंडिया नहीं आ सकते।) वो पैसे नहीं दिए, तो ये हो गया। जब लगा कि सब सही है, तो फिर एक-दो बार फायरिंग हुई।
घर के अंदर भी सेफ नहीं- करण
करण ने कहा कि अब तक छह बार मेरे ऊपर फायरिंग और घर पर फायरिंग हो चुकी है। कनाडा में लकड़ी के घर होते हैं, तो आप अपने घर के अंदर भी सेफ नहीं हैं। हमारे पंजाब के भी बहुत लोग थे, जिन्होंने कहा कि ये तो डर गया, दुबई आ गया। ये तो वहां से निकल गए, जो असली जाट होते हैं, वो तो नहीं निकलते।
मैंने बहुत लोग खोए हैं- करण
करण ने कहा कि मैं नासमझ नहीं हूं, कितने लोग खोए हैं मैंने, मेरे ताया से लेकर पापा तक, जिसको पता ही नहीं कि बंदे के जाने का गम क्या होता है, वो मुझे कह रहा है कि मैं डर के भाग गया। करण ने कहा कि मैं सोया हुआ था और मेरे बेडरूम से तीन-चार गोलियां निकली थी और तब कोई नहीं पूछता कि इसकी बहन कैसी है या वाइफ कैसी है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के इस सीजन की टीआरपी ने तोड़े रिकॉर्ड, क्या 19वां सीजन भी लिस्ट में होगा शामिल?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines