सिंगर Kalpana Raghavendar आत्महत्या... नहीं दवाइयों के ओवरडोज से पहुंची अस्पताल? बेटी का शॉकिंग बयान

Kalpana Raghavendar: मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र वेंटीलेटर पर हैं। उनकी इस हालत का कारण आत्महत्या का प्रयास बताया जा रहा था। अब सिंगर की बेटी ने असली वजह रिवल की है।

Kalpana Raghavendar

Kalpana Raghavendar file Photo

Kalpana Raghavendar: मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सिंगर ने आत्महत्या की कोशिश की है और इसी कारण उन्हें 4 मार्च को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सिंगर के वेंटीलेटर पर होने की खबरें सामने आईं तो हर कोई चौंक गया। हालांकि, अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। सिंगर की बेटी का बयान सामने आ गया है और उसके साथ ही मामले ने यू-टर्न ले लिया है।

विज्ञापन

सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने नहीं की थी आत्मत्या की कोशिश

सिंगर कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने मीडिया को दिए बयान में साफ किया है कि उनकी मां ने अपनी जान लेने की कोशिश नहीं की। पहले कहा जा रहा था कि बड़ी बेटी से विवाद के बाद सिंगर ने ये कदम उठाया था। हालांकि, अब उनकी बेटी ने सच का खुलासा करते हुए इन अफवाहों का खंडन कर दिया है। सिंगर की बेटी का कहना है कि उनके परिवार में कोई प्रॉब्लम चल रही थी।

विज्ञापन

बेटी ने रिवील किया हालत का कारण

बेटी ने बताया कि सिंगर को कोई समस्या नहीं थी और वो एक दम ठीक, खुश और स्वस्थ थीं। वो PhD और LLB कर रही थी, जिसके कारण उन्हें इंसोम्निया हो गया। नींद ना आने की वजह से उन्होंने डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां लीं। हालांकि, स्ट्रेस की वजह से इन दवाइयों का ओवरडोज हो गया और उनकी ये हालत हो गई। सिंगर कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने अब गुजारिश की है कि अब इस घटना को मैनिपुलेट ना किया जाए और ना ही इसका गलत मतलब निकाला जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

ड्रग ओवरडोज से वेंटीलेटर पर पहुंची सिंगर

बताया जा रहा है कि मंगलवार यानी 4 मार्च को सिंगर ने ये दवाइयां ली थीं। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो सिक्योरिटी वाले और आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस घर में घुसी तो सिंगर बेहोशी की हालत में पाई गईं। उन्हें तुरंत पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया गया और डॉक्टर्स ने सिंगर को फौरन वेंटीलेटर पर डाल दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ