PM Modi ने Jubin Nautiyal से किया क्या सवाल? मुलाकात की तस्वीर वायरल
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का सुनहरा मौका मिला है। अब इस मीटिंग की तस्वीर भी सामने आ गई है।
Edited By Ishika Jain

PM Modi Jubin Nautiyal File Photo
Edited By Ishika Jain

PM Modi Jubin Nautiyal File Photo
मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सिंगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान सिंगर को मोदी से मिलने का खास मौका मिला। अब जुबिन नौटियाल ने मोदी जी से हाथ मिलाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये सिंगर के लिए एक प्राउड और इमोशनल मोमेंट था।
इस मीटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले सिंगर जुबिन नौटियाल की भक्ति सॉन्ग ‘मेरे घर राम आए हैं’ की काफी सराहना की थी। इस गाने ने लाखों भारतीयों के दिलों को छुआ है और गहराई से प्रभावित किया है। अब ये गाना देश भर में भक्ति का गीत बन गया है। वहीं, अब इस खास मुलाकात में मोदी जी ने सिंगर से क्या पूछा वो भी सामने आ गया है। आपको बता दें, प्रधानमंत्री ने जुबिन नौटियाल का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके म्यूजिक की तारीफ भी की।
सिंगर के लिए टचिंग मोमेंट वो था जब, मोदी जी ने उनसे पूछा, ‘हमारी देवभूमि (उत्तराखंड) कैसी है?’ दरअसल, जुबिन की जड़ें पहाड़ी राज्य जुड़ी हुई है। बस इसी का मोदी जी ने जिक्र किया। उनका ये पर्सनल भाव जुबिन के लिए बेहद अहम था। वैसे भी जुबिन का म्यूजिक उत्तराखंड और प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित होता है। वहीं, अब इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिंगर ने मोदी जी का शुक्रिया अदा करते हुए बेहद प्यारी बातें लिखी हैं।
सिंगर ने लिखा, ‘दृष्टि से वास्तविकता तक, महानता से प्रेरित! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपकी गर्मजोशी और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। जय उत्तराखंड, जय भारत। जहां पवन बहे संकल्प लिए, जहां पर्वत गर्व सिखाते हैं। जहां ऊंचे-नीचे सब रास्ते, भक्ति के सुर में गाते हैं…। उस देवभूमि के ध्यान से, मैं धन्य-धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं…। जय बाबा केदारनाथ जी।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: