मशहूर दिवंगत सिंगर जिम मॉरिसन के फैंस और चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। पुलिस को आखिरकार जिम मॉरिसन की वो मूर्ति मिल गई है, जिसके चोरी होने से जिम मॉरिसन के फैंस निराश थे। काफी साल लगे, लेकिन आखिरकार वो मूर्ति पुलिस के हाथ लग ही गई जिसे जिम मॉरिसन की कब्र से चोरी किया गया था। आपको बता दें, अमेरिकी सिंगर और कवि जिम मॉरिसन की ये मूर्ति साल 1988 में गायब हुई थी। अब 37 साल बाद पुलिस ने इस मूर्ति को बरामद कर लिया है।
1988 में कब्र से गायब हुई थी सिंगर की मूर्ति
इस खबर से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। पेरिस पुलिस ने इस मूर्ति को ढूंढा है और उन्होंने ही लोगों को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि पेरे-लाचाइज कब्रिस्तान से साल 1988 में गायब हुई मूर्ति, पेरिस के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी तलाशी के दौरान मिली। एक वित्तीय भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (Financial Anti-Corruption Unit) द्वारा की गई एक जांच के दौरान ये मूर्ति मिली थी। फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि जिम मॉरिसन की इस मूर्ति को कब्र में रखा जाएगा या नहीं।
27 साल की उम्र में हुई थी सिंगर की मौत
आपको बता दें, साल 1971 में जिम मॉरिसन का निधन हो गया था। 27 साल की उम्र में सिंगर बाथटब में मृत मिले थे। उनके निधन का कारण दिल की धड़कनें रुकना बताया गया था। निधन के बाद सिंगर को पेरिस के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। फिर 300 पाउंड में उनकी एक प्रतिमा बनाई गई, जिसे उनकी 10वीं डेथ एनिवर्सरी पर साल 1981 में कब्र पर रखा गया था।
यह भी पढ़ें: Paresh Rawal के Hera Pheri 3 छोड़ने से Suniel Shetty को लगा झटका, Akshay को नहीं कोई खबर?
10वीं डेथ एनिवर्सरी पर कब्र पर रखी गई थी मूर्ति
सिंगर के फैंस इसे तीर्थस्थली की तरह पूजने लगे थे। जिम मॉरिसन के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आते थे। वहीं, जब सिंगर की मूर्ति चोरी हुई, तो सभी के दिल टूट गए। हालांकि, 37 साल बाद इस मूर्ति को ढूंढ लिया गया है। फैंस के बीच इस वक्त काफी एक्साइटमेंट है और हर कोई इस खबर से बेहद खुश है।
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
16 mins agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
1 hr agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
3 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
4 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
5 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
8 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
20 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines