Jasmine Sandlas: भारतीय मूल की इंटरनेशनल पंजाबी सिंगर और अमेरिका में रह रही जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) को जान से मारने की धमकी मिली है।
आज कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लोगों से सिंगर को जान से मारने की धमकी की खबर सामने आई है। सैंडलास अमेरिका में रहती हैं और आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वो अपना एक लाइव परफॉर्म करने वाली हैं।
दिल्ली आते ही मिली जान से मारने की धमकी
बता दें कि जैसे ही सिंगर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने लगे। वहीं, इस पर पुलिस का कहना है कि सिंगर को बताया गया था कि आज स्टेडियम में उन पर कथित तौर पर हमला हो सकता है। बताते चलें कि दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में सैंडलस रह रही हैं, वहां पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर को सुरक्षा कवर भी दिया है।
जैस्मीन सैंडलस ने दिए हैं कई दिट गाने
बता दें कि जैस्मीन सैंडलस ने कई हिट गाने दिए हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी है। जैस्मीन ने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में ‘यार ना मिले’ गाना और फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में ‘इललीगल वेपन 2.0’ गाना गाया, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था।
नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में जेल में हैं लॉरेंस बिश्नोई
वहीं, अगर लॉरेंस बिश्नोई की बात करें तो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में अहमदाबाद जेल में है, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। बिश्नोई सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी आरोपी हैं। हाल ही में वो फिर से सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी सुखदूल सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली। सुखदूल, जिसे सुखा डुनेके के नाम से भी जाना जाता है।
सलमान खान को भी धमकी दे चुके हैं लॉरेंस
इतना ही नहीं बल्कि लॉरेंस पहले भी कई बार सलमान खान को धमकी दे चुके हैं। इस साल की शुरुआत में भी उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता को एक ईमेल भेजकर चेतावनी दी थी। बता दें कि साल 2018 में, जब काले हिरण के शिकार मामले की सुनवाई चल रही थी, तब लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार करके बिश्नोई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines