Singer Humane Sagar Death: ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. पॉपुलर ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है. वह केवल 34 साल के थे. उन्होंने 17 नवंबर की देर रात को अपनी आखिरी सांस ली. ह्यूमन सागर की मौत से फैंस ही नहीं बल्कि ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा है. इस क्षति को कभी कोई पूरा नहीं कर सकता. उन्हें 14 नवंबर को AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए.
ह्यूमन सागर को लेकर बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:10 बजे गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. जहां उन्हें डिटेल्ड टेस्ट और इलाज के लिए मेडिकल ICU में शिफ्ट किया गया था. डॉक्टरों की स्पेशल टीम उनकी देखरेख कर रही थी. कहा जा रहा है कि एंडवास्ड केयर के बाद भी इलाज का उन पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके बाद 17 नवंबर की रात 9.08 बजे उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: Glamstream Fest 2025 में लाल परी बन पहुंची Malaika Arora, देखें वीडियो
क्या था ह्यूमन सागर की मौत की वजह?
अगर ह्यूमन सागर की मौत की वजह के बारे में बात की जाए तो AIIMS भुवनेश्वर के डॉक्टर की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह को कन्फर्म किया है. कहा जा रहा है कि उनकी मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की वजह से हुई है. डॉक्टर्स के अनुसार, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनकी मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. इसमें मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फ़ेलियर, बाइलेटरल निमोनिया और गंभीर लेफ्ट वेंट्रिकुलर सिस्टोलिक डिसफंक्शन के साथ डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: KBC 17: ‘मुझे मार दिया था…’, मनोज बाजपेयी ने सुनाया अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा, बिग बी के उड़े तोते
ह्यूमन सागर की मौत पर फैंस ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों के लिए भी बड़ा झटका है. सभी उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर दुख जाहिर कर रहे हैं और अपने चहेते सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर जल्द ठीक होने की कामना की थी लेकिन, अंत में उनकी मौत हो गई.
कौन थे ह्यूमन सागर?
वहीं, अगर ह्यूमन सागर के बारे में बात की जाए तो वह ओडिशा के जाने-माने सिंगर थे. उन्हें अभिजीत मजूमदार के कंपोज किए हुए ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक के लिए जाना जाता है. उन्होंने इस गाने के जरिए अपनी बेहतरीन आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया था. उन्होंने अपने करियर में ओडिया फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने गाए हैं. इसके साथ ही हिंदी में ‘मेरा यह जहां’ नाम का एक एल्बम भी रिलीज किया था. वह म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे.
यह भी पढ़ें: 36 की एक्ट्रेस ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में ‘गुंजन’ को किया प्रपोज; फोटोज वायरल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
11 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
12 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines