Gurpanth Mann Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गुरदास मान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के आते ही शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान पिछले करीब दो महीने से बीमार चल रहे थे। बीते दिन सोमवार को उन्होंने मोहाली के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। सभी विदेश में रहते हैं। गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार आज 10 जून को चंडीगढ़ में किया जाएगा।
चचेरे भाई ने की पुष्टि
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान ने सोमवार को अपने बिगड़ते स्वास्थ्य से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कहा है। उनके चचेरे भाई और एडवोकेट गुरमीत मान ने बताया है कि गुरपंथ मान अस्पताल में भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा था। यही नहीं उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर के अंदर ही उनका निधन हो गया।
कमीशन एजेंट थे सिंगर के भाई
बता दें कि गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान पंजाब के गिद्दड़बाहा के रहने वाले थे। पेशे से वह किसान और कमीशन एजेंट थे। बताया जाता है कि पिछले दो महीने से वह मोहाली के अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। सभी विदेश में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: म्यूजिक की दुनिया के लीजेंड्री संगीतकार का निधन, कौन थे ग्रैमी अवॉर्ड विनर Sly Stone?
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार 10 जून को चंडीगढ़ में किया जाएगा। हालांकि उनके निधन पर भाई और सिंगर गुरदास मान का कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट खबर लिखे जाने से करीब 16 घंटे पहले आया था जिसमें सिंगर ने अपने लाइव कॉन्सर्ट के बारे में बताया है। बता दें कि गुरपंथ मान, सिंगर गुरदास मान और उनकी बहन के बीच मझले भाई थे।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines