Rapper Badshah In Trouble: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Rapper Badshah Controversy) अपने गाने ‘ब्राउन रंग’ को लेकर काफी वक्त से विवादों में बने हुए हैं। इस बीच उनका नाम फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, बादशाह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। यह केस एक मीडिया कंपनी ने दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने एक लीगल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। जो फीस तय की गई थी उसका भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। इस मामले में बादशाह के खिलाफ करनाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है।
कंपनी ने रैपर पर लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर बादशाह के खिलाफ करनाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराते हुए मीडिया कंपनी ने आरोप लगाया है कि ‘बावला’ (Baawla Song) गाने के प्रोडक्शन और प्रमोशन संबंधी सभी सेवाएं उन्हें दी गई लेकिन इसके बावजूद रैपर ने अभी तक तय फीस का भुगतान नहीं किया है।
कंपनी का आरोप है कि रैपर को इस संबंध में कई बार याद कराया गया इसके बावजूद उन्होंने अभी तक भुगतान नहीं किया है। सिंगर सिर्फ झूठे आश्वासन देते आए हैं और हर बार पेमेंट की डेट को आगे बढ़ा देते हैं। इसलिए उनके खिलाफ यह लीगल एक्शन लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh को तेलंगाना सरकार ने भेजा नोटिस, शराब-ड्रग्स से जुड़ा मामला
फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ गाना
बता दें कि साल 2021 में रैपर बादशाह (Badshah) का गाना ‘बावला’ फैंस के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस गाने को उन्होंने और अमित ने मिलकर गाया था। इस गाने की बदौलत दोनों को काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। बता दें कि ‘बावला’ गाने को बादशाह ने अपने पर्सनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इस गाने को अब तक 151 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
पिछले साल भेजा गया था समन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीडिया कंपनी का दावा है कि बादशाह के गाने के लिए उन्होंने मोटी रकम खर्च की थी। यह रकम मार्केटिंग और प्रमोशन पर खर्च की गई थी। कंपनी का दावा है कि उसकी इस कोशिश की बदौलत रैपर की ब्रांड इमेज और पब्लिक इमेज में काफी पॉजिटिव बदलाव आया है। गौरतलब है कि पहले भी रैपर बादशाह कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। साल 2023 में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने उनके खिलाफ समन भेजा था। यह समन ऑनलाइन बेटिंग ऐप फेयर प्ले को प्रमोट करने के सिलसिले में भेजा गया था।
हनी सिंह के साथ भी विवाद
इसके अलावा सिंगर हनी सिंह और रैपर बादशाह का विवाद भी काफी वक्त से चलता आ रहा है। दरअसल, एक इंटरव्यू में बादशाह ने ‘ब्राउन रंग’ गाने को लेकर दावा किया था कि इस गाने के लिरिक्स उन्होंने लिखे हैं। वहीं हनी सिंह ने कहा था कि अपने इस सुपरहिट गाने के लिरिक्स उन्होंने खुद लिखे थे। इसके बाद बादशाह को काफी ट्रोल किया गया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines