B Praak Horror Story: मशहूर सिंगर बी प्राक के गाने तो आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आपने उनके साथ हुआ भूतिया किस्सा सुना है? अगर नहीं तो आज आपको पता चलेगा कि एक बार ट्रिप पर बी प्राक के साथ क्या डरावनी घटना घटी थी। सिंगर बी प्राक ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में आने से पहले उनके साथ भूतिया किस्सा हुआ था। ये कहानी सुनने से पहले अपना दिल मजबूत कर लीजिएगा। अगर आपको ऐसी बातों से डर लगता है तो संभलकर पढ़िएगा।
बी प्राक के साथ ट्रिप पर हुआ था डरावना हादसा
सिंगर बी प्राक ने अब रिवील किया है कि वो करीब 10 लोगों के साथ पहाड़ों पर ट्रिप के लिए गए थे। सभी लोग डबल डेकर बस में मस्ती से गाते हुए गए। वहां उन्होंने दोपहर में आराम किया और उसके बाद घूमने निकले। एक दो जगह मंदिर गए, माथा टेका। इसके बाद आते-आते इतना लेट हो गए कि सुबह के करीब 3 बज गए। इसके बाद 3 लड़कों को तलब हुई कि नीचे जाकर चाय पीनी है। सब लोग बेहद थके हुए थे क्योंकि काफी चलकर आए थे, ऐसे में सभी ने उन तीनों को समझाया कि अभी नहीं जाना चाहिए। किसी में भी हिम्मत नहीं थी, लेकिन उन तीनों ने जिद पकड़ ली कि जाना ही जाना है।
चाय पीते हुए मिला डरावना अनजान शख्स
इन तीन लोगों में एक सिंगर के कजिन थे और 2 दोस्त थे। ये तीनों गए और एक टपरी पर बैठकर चाय पी रहे थे, तभी इनके पास एक आदमी आया जो देखने में बेहद अजीब था। उसका चेहरा ऐसा था जैसे उसपर कोढ़ हो, दाढ़ी छिली हुई थी। उसने शॉल औढ़ा हुआ था और उसके पैर नहीं दिख रहे थे। वो शख्स सिंगर के कजिन से बातें करने लगा। हालांकि, एक दोस्त ने उसे रोका भी कि तू अनजान शख्स से क्यों बात कर रहा है? मगर वो खुद को रोक नहीं पाया। वो आदमी उस शख्स से आंखों में आंखें डालकर बात करता रहा। इसके बाद जब सिंगर के दोस्त को गुस्सा आया तो वो दोनों को लेकर होटल के लिए निकल गया।
सिंगर के कजिन की बिगड़ गई थी हालत
होटल वहां से 10 ही मिनट दूर था और कुछ दूर चलते ही सिंगर का कजिन चक्कर खाकर गिर गया, उसकी शक्ल, हाथ-पांव टेढ़े हो गए। दोस्त ने ये देखकर उसे मारा कि ड्रामे मत कर लेकिन उसने कहा वो कुछ नहीं कर रहा, उसे लग रहा था उसके ऊपर किसी ने कुछ कर दिया है। इसके बाद वो लोग फिर निकले और उसके साथ ये दोबारा हो गया। फिर जैसे-तैसे कजिन को वो दोस्त बी प्राक के पास लेकर आए और फिर सिंगर को एहसास हुआ कि कमरे में कुछ अजीब-सी नेगेटिव एनर्जी आई है। हालांकि, उन्होंने कुछ कहा नहीं और सबको सोने को कह दिया।
तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले थे सिंगर
सब लोग 2 रूम में ठहरे हुए थे और सिंगर का कजिन रात में सो नहीं पा रहा था। वो बार-बार उठकर बोल रहा था कि बाहर कोई उसे उसके असली नाम से बुला रहा है और सिटी मार रहा है। हालांकि, दोस्तों ने उसे जैसे-तैसे रोका और बी प्राक के पास छोड़कर आए। बाद में बी प्राक के कजिन ने कहा मुझे अपने पास सुला ले मुझे डर लग रहा है। हालांकि, सिंगर ने सुना, ‘मैं तुझे मारने आया हूं।’ साथ ही उन्हें एक अजीब सी शक्ल भी दिखाई दी और वो उन पर इतनी हावी हो गई कि बी प्राक होटल की टूटी हुई खिड़की से कूदने वाले थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में दिखेगा Anupamaa का हाई वोल्टेज ड्रामा! इस एक्ट्रेस की एंट्री से आएगा तूफान
छलावा लेने आया था जान
तीसरी मंजिल से वो कूद ही गए होते, बस किसी तरह उनके दोस्तों ने उन्हें खींचकर बचा लिया। इसके बाद वो 10 के 10 लोग पूरी रात एक बेड पर बैठकर डरते रहे। अगले दिन होटल वालों से पूछा कि हमने इतनी आवाज लगाई तुम लोग बचाने क्यों नहीं आए? तो उन लोगों ने जवाब दिया कि कोई आवाज ही नहीं आई। सबको लगा शायद होटल में ही कोई भूत था। इसके बाद भी काफी समय तक ये लोग डरे हुए थे। बाद में बी प्राक किसी बाबा से मिले तो उन्होंने सिंगर को बताया कि कोई छलावा था और वो किसी की जान लेने आया था।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
8 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines