Amaal Mallik Birthday: आज बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक का बर्थडे है। वो अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खुशी के मौके पर उनके भाई का पोस्ट सामने आया है। इस साल अमाल मलिक काफी चर्चाओं में रहे हैं। उनके खुलासों ने न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को हिलाकर रख दिया था, बल्कि मलिक परिवार में भी हैचल मचा दी थी। अमाल ने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने परिवार पर भी कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।
अब कैसा है अमाल मलिक और अरमान मलिक का रिश्ता?
अमाल मलिक ने परिवार के साथ रिश्ते खत्म करने का ऐलान तक कर दिया था। अमाल मलिक ने अपने मां-बाप पर आरोप भी लगाया था कि वो उनकी वजह से अपने भाई अरमान मलिक से दूर हो गए हैं। इन सब आरोपों के बाद डब्बू मलिक ने अपने बेटे को लेकर कई बयान भी दिए थे। इस विवाद के तूल पकड़ने और ट्रोलिंग के बाद अमाल ने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। वहीं, अब लग रहा है कि परिवार में चल रही उथल-पुथल के बावजूद अमाल मलिक और अरमान मलिक का रिश्ता सही सलामत है।
अरमान मलिक बोले भाई से कोई नहीं कर सकता अलग
इसलिए तो अब अरमान मलिक ने अपने बड़े भाई के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है। अरमान मलिक ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भाई के साथ 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों भाई साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं और उनके चेहरों पर अलग ही चमक दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए अरमान ने बड़े भाई को बर्थडे विश किया। अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा, ‘हमें कोई तोड़ नहीं सकता, हमें कोई अलग नहीं कर सकता।’
यह भी पढ़ें: Rohit Shetty ने Ajay Devgn के साथ फिर मिलाया हाथ? जल्द करेंगे बड़ा ‘गोलमाल’
अरमान मलिक ने भाई के नाम लिखा बर्थडे पोस्ट
अरमान मलिक ने आगे लिखा, ‘जब तक मेरे पास मेरा ये धड़कता हुआ दिल है मैं तुमसे प्यार करता रहूंगा। तुम्हारे साथ मैंने हमेशा सेफ, देखा हुआ और पूरा महसूस किया है… बड़े भाई यही होते हैं… आत्मा की रक्षा करने वाले। हैप्पी बर्थडे मेरे शेर, अमाल मलिक मैं तुम्हारे फेस पर इस स्माइल के लिए दुआ करता हूं कि ये बारी बारी आती रहे।’ अब भाई के लिए लिखा अरमान मलिक का ये स्वीट पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस दोनों भाइयों के प्यार को देखकर इमोशनल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines