Singer Armaan Malik Engagement: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ देर पहले सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट परे एक जरूरी अनाउंसमेंट की है। अब उनका पोस्ट देखकर जहां कुछ लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं, वहीं कुछ लड़कियों के दिल भी टूट गए हैं। अरमान मलिक ने अब अपनी लाइफ का एक बड़ा फैसला ले लिया है। सिंगर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को अपनी लाइफ में परमानेंट एंट्री दे दी है। जी हां, अब अरमान ने फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ से सगाई कर ली।
यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim ने बताया Dipika Kakar का हाल, दर्द से रात में क्यों रोने लगी थीं एक्ट्रेस?
सिंगर ने की इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट
खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को अपनी लाइफ से जुडी ये गुड न्यूज़ दी है। बता दें, वो लम्बे समय से आशना श्रॉफ को डेट करने की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे। सोशल मीडिया पर भी ये कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ता। ऐसे में अब इस खबर को अनाउंस करते हुए भी कपल का यही अंदाज देखने को मिला। अभी थोड़ी देर पहले अपनी इंगेजमेंट की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने अपने वेल विशर्स को ये जानकारी दी।
फेयरी टेल स्टाइल में किया प्रोपोज
पोस्ट की बात की जाए तो इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अरमान ने आशना को फेयरी टेल स्टाइल में प्रोपोज किया है। पहली तस्वीर में सिंगर अपनी लेडी लव को घुटनो के बल बैठकर अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में भी कपल की खुशी साफ दिखाई दे रही है। दोनों के चेहरे एक दम खिलखिलाती हंसी से चमक रहे हैं। साथ ही आशना इस दौरान अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर काफी रोमांटिक है। इसमें अरमान अपनी गर्लफ्रेंड को फोरहेड पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अरमान के कैप्शन ने छुए फैंस के दिल
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपके विश्वास की छलांग ने मुझे अपना सारा विश्वास आप पर रखने पर मजबूर कर दिया।” अब उनका ये अंदाज देखकर फैंस भी तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं। सभी लोगों ने इस जोड़ी को अब इस खास दिन पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अरमान मलिक के पोस्ट पर रिएक्ट करते दिखाई दिए। इस वक्त सोशल मीडिया पर अरमान मालिक की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
14 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines