AP Dhillon House Firing Case: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है। कनाडा में एपी ढिल्लों के घर के बाहर 2 सितंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। हालांकि, उस दौरान सिंगर या उनके परिवार को कोई चोट नहीं आई थी। लेकिन इस तरह से सरेआम हुए हमले ने हर किसी को चौंका दिया था और सिंगर की सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर दिए थे। अब लगभग 2 महीने बाद इस केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कनाडा पुलिस ने अब एक गिरफ्तारी की है।
25 साल का आरोपी गिरफ्तार
25 साल के एक आरोपी को ओंटारियो से पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। अब इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान विनिपेग (Winnipeg) के 25 साल के अबजीत किंगरा (Abjeet Kingra) के रूप में हुई है। इस शख्स पर इरादे से बंदूक चलाने और आगजनी का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं पुलिस इस आरोपी को शुक्रवार के दिन अदालत में भी पेश करेगी।
बाकी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
पुलिस ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि 30 अक्टूबर 2024 को अबजीत किंगरा की गिरफ्तारी हुई है और इस आरोपी पर एक घर में लापरवाही से बंदूक चलाने का आरोप है। साथ ही उस पर सितंबर में कॉलवुड के रेवेनवुड रोड के 3300 ब्लॉक में 2 वाहनों में आग लगाने के भी इल्जाम लगाया गया था। बताया जा रहा है कि ये क्राइम 20 सितंबर 2024 को हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने बाकी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कौन है असली Rajat Dalal? Salman Khan ने पर्दाफाश कर उठाए सवाल
पुलिस ने दी दूसरे आरोपी की डिटेल्स
एक और आरोपी की पहचान हुई है और उसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है जिसकी उम्र 23 साल है। कहा जा रहा है कि ये आरोपी इंडिया भाग गया है। वहीं, इसे आखिरी बार विनिपेग में ही देखा गया था। इसके अलावा ये भी पता चला है कि पुलिस के बाद आरोपी विक्रम शर्मा की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन उस आरोपी को पहचानने के लिए कुछ डिटेल्स दी गई हैं। विक्रम को साउथ एशियाई पुरुष बताया गया है, जिसका कद 5’9″ है और वजन लगभग 90.71 किलो है। उसके बाल काले और आंखें ब्राउन हैं।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 hr agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
2 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines