AP Dhillon Viral Video: मशहूर सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एपी ढिल्लों के गाने इतने दमदार होते हैं कि सिर्फ पंजाब या इंडिया नहीं, बल्कि पूरी दुनिया झूम उठती है। हाल ही में जब एपी ढिल्लों के मुंबई में कॉन्सर्ट हुए थे, तो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिली थी। सिर्फ आम लोग नहीं बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और सिंगर्स एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा भी खास तौर पर एपी ढिल्लों को लाइव गाता हुआ सुनने आई थीं।
एपी ढिल्लों का गुस्सा देख फैंस हुए हैरान
सोचिए जब सेलेब्स के बीच उन्हें लेकर इतना क्रेज है, तो आम जतना का क्या हाल होगा? आपको बता दें, एपी ढिल्लों की पर्सनालिटी, उनका ऑरा और आवाज कुछ ऐसी है कि लोग उन्हें देखकर होश खो बैठते हैं। अब कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। हाल ही में एपी ढिल्लों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान सिंगर को अपने ही एक फैन पर तेज गुस्सा आ गया। सिंगर ने जिस तरह से अपने फैन को गुस्से में आंखें दिखाई, वो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं।
फैन की हरकत पर आया सिंगर को गुस्सा
दरअसल, एपी ढिल्लों बेहद अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। वो लोगों से न सिर्फ बात कर रहे थे बल्कि खुलकर हंस भी रहे थे। तभी चलते-चलते उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक फैन ने सिंगर एपी ढिल्लों को हाथ लगाकर रोका और उनके साथ में फोटो लेने की रिक्वेस्ट की। ये फैन बेहद उतावला नजर आ रहा था। उसे मना करते हुए सिंगर ने कहा, ‘अरे कितनी फोटो लेगा भाई?’ ये कहते हुए फैन की पीठ थपथपाते हुए सिंगर आगे बढ़ने लगे। हालांकि, वो फैन अपनी एक्साइटमेंट कंट्रोल नहीं कर पाया और सिंगर को जबरदस्ती फोटो के लिए रोकने लगा।
यह भी पढ़ें: टीजर में दिखीं Aankhon Ki Gustaakhiyan, 2 बड़े सवाल छोड़ देगा 58 सेकंड का वीडियो
फोटो के लिए एपी ढिल्लों के साथ फैन ने की जबरदस्ती
बस फिर क्या था? सिंगर एपी ढिल्लों को फैन की जबरदस्ती पर गुस्सा आ गया। सिंगर ने फैन को गुस्से से देखा और इशारा करके समझाने की कोशिश की कि वो उनके साथ ऐसा न करे। फैन को समझाते ही एपी ढिल्लों आगे बढ़ गए, लेकिन उनका मूड इस दौरान काफी खराब हो गया। अब सोशल मीडिया पर जब से एपी ढिल्लों का ये वीडियो वायरल हुआ है, लोग उन्हें उनके इस रिएक्शन पर ट्रोल कर रहे हैं। एपी ढिल्लों का फैन को जबरदस्ती करने से रोकना लोगों को पसंद नहीं आ रहा।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 hr agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
2 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines