पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस कायराना हमले के 15 दिन बाद भारत ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद से देशभर के नागरिकों का सीना चौड़ा हो गया है। यही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी भारतीय सेना की जयकार कर रहे हैं। इस बीच सिंगर अदनान सामी का रिएक्शन सामने आया है।
भारतीय मिलिट्री फोर्स की सराहना की
सिंगर अदनान सामी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन देते हुए भारतीय मिलिट्री फोर्स की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर है जिस पर लिखा हुआ है कि ‘सिंदूर से तंदूर तक।’ इसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘जय हिंद।’ इसके अलावा उन्होंने तिरंगे की इमोजी भी बनाई है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से जोश में आया बॉलीवुड, जानें किसने क्या कहा?
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
उधर, अदनान सामी की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सेना को सलाम। अंततः न्याय हुआ…’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जय हिंद।’ हालांकि अदनान सामी यहीं नहीं रूके। उन्होंने एक के बाद एक कई अन्य पोस्ट भी शेयर किए हैं। नीचे देखें सिंगर के अन्य रिएक्शन
2016 में ली थी भारतीय नागरिकता
गौरतलब है कि अदनान सामी पाकिस्तान से हैं। वह करीब करीब डेढ़ साल तक बिना नागरिकता के इंडिया में रहे थे। दरअसल, भारतीय नागरिकता के लिए उनकी ओर से किए गए आवेदन को ठुकरा दिया गया था। साल 2016 में सिंगर ने इंडिया की नागरिकता हासिल कर ली थी। इससे पहले अदनान सामी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की थी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines