'सिंदूर से तंदूर तक..' Operation Sindoor पर सिंगर अदनान सामी का आया रिएक्शन

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के 15 दिन बाद भारत ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस पर सिंगर अदनान सामी का रिएक्शन आया है।

singer adnan sami reaction on operation sindoor praises indian military forces

Adnan Sami File Photo

पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस कायराना हमले के 15 दिन बाद भारत ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद से देशभर के नागरिकों का सीना चौड़ा हो गया है। यही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी भारतीय सेना की जयकार कर रहे हैं। इस बीच सिंगर अदनान सामी का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

भारतीय मिलिट्री फोर्स की सराहना की

सिंगर अदनान सामी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन देते हुए भारतीय मिलिट्री फोर्स की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर है जिस पर लिखा हुआ है कि ‘सिंदूर से तंदूर तक।’ इसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘जय हिंद।’ इसके अलावा उन्होंने तिरंगे की इमोजी भी बनाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

उधर, अदनान सामी की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सेना को सलाम। अंततः न्याय हुआ…’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जय हिंद।’ हालांकि अदनान सामी यहीं नहीं रूके। उन्होंने एक के बाद एक कई अन्य पोस्ट भी शेयर किए हैं। नीचे देखें सिंगर के अन्य रिएक्शन

विज्ञापन

2016 में ली थी भारतीय नागरिकता

गौरतलब है कि अदनान सामी पाकिस्तान से हैं। वह करीब करीब डेढ़ साल तक बिना नागरिकता के इंडिया में रहे थे। दरअसल, भारतीय नागरिकता के लिए उनकी ओर से किए गए आवेदन को ठुकरा दिया गया था। साल 2016 में सिंगर ने इंडिया की नागरिकता हासिल कर ली थी। इससे पहले अदनान सामी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ