Jasbir Jassi Controversy: इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ज्यादा खराब हो चुके हैं। पहलगाम अटैक के बाद इन दोनों देशों के बीच ऐसी दरार आई है, जिसे शायद कभी भरा नहीं जा सकेगा। हाल ही में सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदारजी 3’ रिलीज हुई थी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के इस फिल्म में होने के कारण, दिलजीत दोसांझ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब एक और पंजाबी आर्टिस्ट पाकिस्तान के सपोर्ट में नजर आ रहा है। मशहूर सिंगर और एक्टर जसबीर जस्सी ने अब पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया है।
पाक आर्टिस्ट्स के साथ काम करना चाहते हैं जसबीर?
आपको बता दें, 55 साल के मशहूर पंजाबी आर्टिस्ट जसबीर जस्सी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि अगर उनके पास पाकिस्तान से प्रोजेक्ट्स आते हैं, तो क्या वो उन्हें करेंगे? इसके जवाब में जसबीर जस्सी ने कहा कि वो तो करेंगे। उन्होंने बताया कि बहुत सारे ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जो लोग कर चुके हैं और वो धीरे-धीरे आएंगे। दरअसल, लोग डरे हुए थे। अब कई पंजाबी और दूसरी फिल्में हैं, जो आने वाली हैं। जसबीर जस्सी का मानना है कि आर्ट को इन सब चीजों से दूर रखना चाहिए।
ट्रोल हुए सिंगर
जसबीर जस्सी ने अपने बयान में ये भी कहा कि वो देश के साथ हैं। वो बॉर्डर पर बैठे हुए हैं, सारा असर पंजाब पर ही होता है। लेकिन जब पंजाब के साथ खड़े होंगे, तभी भारत के साथ खड़े हो सकते हैं। अब अपने इस बयान के कारण जसबीर जस्सी सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो सिर्फ अटेंशन पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कोई गुस्से में कमेंट कर रहा है कि पाकिस्तान ही देगा अब काम, क्योंकि इंडिया तो देगा नहीं। कोई उन्हें बेशर्म बता रहा है, तो कोई उन्हें पाकिस्तान भेजने की डिमांड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss में नजर आएंगी Rozlyn Khan? मेकर्स के सामने रखी शर्त
कौन हैं जसबीर जस्सी?
आपको बता दें, जसबीर जस्सी ने 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1993 में उनका एल्बम आया था ‘चन्ना वे तेरी चन्नानी’। इसके बाद उनके कई पंजाबी गाने आए, जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया। जसबीर जस्सी को ‘केसरी’ फिल्म के गाने ‘Ek Onkar’ के लिए भी जाना जाता है। अक्षय कुमार की फिल्म पटियाला हॉउस में ‘लौंग दा लश्कारा’ भी उन्होंने ही गाया था। इसके अलावा साल 2011 में वो लीड एक्टर बनकर फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘खुशियां’ और ‘दिल विल प्यार व्यार’ में एक्टिंग भी की है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines