Simrat Kaur Randhawa: अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा की अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
एक्ट्रेस की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे वो डिप्रेशन से गुजरीं।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म के डायरेक्टर आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, जानें कौन थे फिल्ममेकर सिद्दीकी
एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छुक नहीं थी- Simrat Kaur Randhawa
सिमरत कौर रंधावा ने बताती हैं कि उनकी लाइफ में हजारों ऐसे पल आए, जब वो बुरी तरह टूट सकती थीं, लेकिन उनकी मां ने उन्हें समझाया और अंधेरे से बाहर आने में मदद की। सिमरत बताती हैं कि वो एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन डेब्यू के बाद उन्हें महसूस हुआ कि एक्टिंग ही उनकी दुनिया है। हालांकि फिल्मों आने के बाद सिमरत कौर को काम नहीं मिला। तब सिमरत को अहसास हुआ कि आउटसाइडर होने के कारण कुछ भी आसानी से नहीं मिलता।
कहां से शुरुआत करूं, ऑडिशन कैसे दूं- सिमरत
इसके साथ ही सिमरत कौर ने बताया कि ‘मुझे अहसास हुआ है कि आपको सही समय का इंतजार करना होगा। इसके लिए लगातार कोशिश और स्ट्रगल करते रहना होगा। एक आउटसाइडर के लिए यहां कुछ भी आसान नहीं है। आपके पास कोई कॉन्टेक्ट नहीं है, सही लोग नहीं हैं, जिनसे आप संपर्क कर सकें, लेकिन फिर भी आप कहते कि आप एक्टर बनने के इच्छुक हैं। मैं परेशान थी और सोचती थी कि कहां से शुरुआत करूं, ऑडिशन कैसे दूं, क्या करूं?’
मैं सोचती थी कि क्या कमी है, मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है- सिमरत कौर
इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि ‘मैंने साउथ से शुरुआत की, लेकिन वहां अपनी पहली फिल्म के बाद भी मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरी मीटिंग हुईं। उन्होंने मेरी तारीफ की, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। मैं सोचती थी कि क्या कमी है, मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है?
डिप्रेशन में चली गई थीं सिमरत
इतना ही नहीं सिमरत ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं और महीनों तक खुद को कमरे में बंद करके रोती रहती थीं। सिमरत के अंदर फेल होने की फीलिंग बुरी तरह घर कर गई थी। उस भयावह वक्त को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि साल ‘2019 में मैंने लगभग सब कुछ छोड़ दिया था।
महीनों तक कमरे में बंद रखा और बस रोती रहीं- सिमरत
यह मेरी जिंदगी का सबसे निराशाजनक साल था। मुझे लगता था कि जैसे मैं असफल हो गई हूं। एक्ट्रेस का कहना है कि मुझे लगा था कि मैं अपने करियर में कुछ नहीं पाई। साथ ही साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कहीं कुछ नहीं हो पा रहा था। मैं बहुत गहरे डिप्रेशन के दौर से गुजरी हूं। इसलिए मैने खुद को महीनों तक कमरे में बंद रखा और बस रोती रहीं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
6 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
6 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
8 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines