Simrat Kaur In Salaar: प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं। लगातार फिल्म को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। इसी बीच अब ‘सालार’ से एक बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में ‘गदर 2’ (Gadar 2) एक्ट्रेस सिमरत कौर की एंट्री की खबर सुर्खियां बटोर रही है। कहा जा रहा है कि सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म में मुस्कान के किरदार में नज़र आईं एक्ट्रेस सिमरत कौर (Simrat Kaur) अब प्रभास की फिल्म में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: दिवाली साथ मनाएंगे Salman और Katrina, शानदार सितारों के साथ Bigg Boss 17 में होगा धमाल
फिल्म में क्या होगा सिमरत का काम?
इस फिल्म में वो क्या करने वाली हैं उसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। एक्ट्रेस को इस फिल्म में एक जरूरी काम के लिए चुना गया है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि एक्ट्रेस हाल ही में हैदराबाद के रामोजी राव फिल्म सिटी में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग करने पहुंची हैं। यानी फिल्म में वो एक खास डांस नंबर परफॉर्म करने वाली हैं। ‘सालार’ में सिमरत कौर की एंट्री से फैंस भी हैरान हो सकते हैं। क्योंकि फिल्म की रिलीज पास ही है और अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी कि ‘गदर 2’ एक्ट्रेस फिल्म के किसी गाने का हिस्सा हो सकती हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बात अगर ‘Salaar: Part 1- Ceasefire’ की रिलीज की करें तो ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, 1 दिसंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में इस फिल्म की ओटीटी डील को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि 160 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। यानी रिलीज से पहले ही फिल्म काफी कमाई कर चुकी है।
सिमरत को फिर मिलेगा फैंस का प्यार?
वहीं, अब फैंस सिमरत कौर का डांस नंबर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में वो क्या कमाल करती हैं ये देखने के लिए तो फिलहाल अभी फैंस को इंतजार करना होगा। आखिरी बार उन्हें ‘गदर 2’ में देखा गया था जहां वो उत्कर्ष शर्मा के साथ रोमांस करते दिखाई दी थीं। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी जिसमें उनकी परफॉरमेंस को दर्शकों ने काफी सराहा था। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या इस बार भी ऑडियंस सिमरत कौर को एक्सेप्ट करती है या नहीं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines