TV Actress Angry On Bouncers: ‘पांड्या स्टोर’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शोज से फेमस हुईं एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप के साथ गणपति के पंडाल में बदसलूकी का शिकार होना पड़ा है। पंडाल में मौजूद बाउंसर्स ने एक्ट्रेस और उनकी मां के साथ धक्का मुक्की और बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में नाराजगी है।
बता दें कि सिमरन बुधरूप बीते दिन अपनी मां के साथ लालबागचा राजा में गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए गई थीं। इस दौरान भारी भीड़ के बीच वहां मौजूद बाउंसर्स ने एक्ट्रेस और उनकी मां के साथ बदसलूकी की।
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सिमरन बुधरूप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए सिमरन बुधरूप ने लिखा, ‘लालबागचा राजा दर्शन के दौरान मेरा एक्सपीरियंस काफी खराब रहा। आज मैं अपनी मां के साथ लालबागचा राजा दर्शन के लिए गई थी, जहां बाउंसर ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।
यह भी पढ़ें: 4 बार एग फ्रीज कराए, मैं थक चुकी थी; 6 साल बाद प्रेग्नेंट हुई एक्ट्रेस का छलका दर्द
बाउंसर पर जाहिर की नाराजगी
सिमरन बुधरूप ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए और बाउंसर की पोल खोलते हुए आगे लिखा, ‘लालबागचा राजा दर्शन के दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने हमारे साथ धक्का मुक्की और खराब बर्ताव किया। संगठन के एक सदस्य ने मेरी मां के हाथ से मोबाइल छीन लिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं और मेरी मां किसी का फालतू वक्त नहीं ले रहे थे। हम दर्शन के लिए लाइन में लगे थे और अगला नंबर हमारा ही था। मेरी मां फोटो ले रही थीं तभी संगठन के एक सदस्य ने उनसे मोबाइल छीन लिया। जब मेरी मां ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें धक्का दे दिया।’
एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए और मैनेजमेंट की डांट लगाते हुए आगे लिखा, ‘जब मैंने अपनी मां का बीच बचाव करना चाहा तो बाउंसर ने मेरे साथ बदतमीजी की। जब मैंने उनकी इस हरकत को फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे हाथ से फोन छीन लिया।’ सिमरन ने आगे बताया, ‘मैंने बाउंसर से कहा कि ऐसे मत करो, आप लोग क्या कर रहे हो? उस वक्त उन्हें पता चला कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और वो पीछे हट गए। लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए अच्छे मन से आते हैं और भगवान का आशीर्वाद चाहते हैं लेकिन उन्हें यहां बुरा बर्ताव और गुस्सा मिलता है।’
कुमकुम भाग्य में आ रहीं नजर
‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए आगे लिखा, ‘मैं जानती हूं कि बाउंसर लोगों की मदद के लिए हैं लेकिन बिना किसी से बुरा बर्ताव किए अपनी ड्यूटी करें। मैं इस वीडियो को शेयर करते हुए इस मुद्दे की ओर आप लोगों का ध्यान खींचना चाहती हूं। उम्मीद है कि इसे देखने के बाद संगठन अपना काम अच्छी तरह से करेगा। सभी भक्तों के साथ अच्छी तरह से पेश आएगा। चलिए हर एक भक्त के लिए वातावरण पॉजीटिव बनाते हैं।’ बता दें कि सिमरन बुधरूप इस वक्त ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines