हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Simi Garewal क्यों हो रहीं ट्रोल? रावण की तारीफ करना एक्ट्रेस को पड़ा महंगा

Simi Garewal: पॉपुलर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस की ट्रोलिंग की वजह उनका लेटेस्ट पोस्ट है. अपने पोस्ट में सिमी ने रावण की तारीफ की है. बस यही वजह है कि सिमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

विज्ञापन
Simi Garewal. image credit- social media

Simi Garewal: पॉपुलर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सिमी ग्रेवाल अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, तो जाहिर ही कि कुछ ना कुछ शेयर भी करती रहती हैं. इस बीच सिमी ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सिमी ने ऐसा क्या शेयर किया है? आइए जानते हैं…

सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया पोस्ट

सिमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर रावण को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सिमी ने रावण की तारीफ करते हुए लिखा कि डियर रावण… हर साल, इस दिन, हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से आपके बिहेवियर को ‘बुराई’ से अलग ‘थोड़ा शरारती’ के रूप में माना जाना चाहिए.

सिमी ने क्या लिखा?

सिमी ने आगे लिखा कि आखिर आपने किया ही क्या था? मैं मानती हूं कि आपने जल्दबाजी में एक महिला का अपहरण कर लिया, लेकिन उसके बाद आपने उसे उससे भी ज्यादा सम्मान दिया, जितना हम आज की दुनिया में महिलाओं को देते हैं. आपने उसे अच्छा खाना दिया, रहने की जगह दी.. और यहां तक कि महिला सुरक्षा गार्ड भी दिए.

ट्रोल हो रही एक्ट्रेस

सिमी ग्रेवाल ने अपने पोस्ट में आगे भी कई बातें लिखी हैं. हालांकि, अब इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री को खूब भला बुरा सुना रहे हैं. इसके अलावा अगर सिमी के करियर की बात करें तो सिमी ग्रेवाल कोई छोटा नाम नहीं हैं.

मेहनत से कमाया नाम

जी हां, सिमी ने कई फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए खूब तारीफें मिल चुकी हैं. इसके अलावा सिमी एक टेलीविजन होस्ट और फिल्म निर्माता भी हैं। सिमी ग्रेवाल ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से बाहर आने के लिए Awez Darbar ने चुकाई मोटी रकम, बताया क्या है सच?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें