कहते हैं ना कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो उसे मिलाने में पूरी कायनात लग जाती है. कुछ ऐसी ही कहानी साउथ की सेंसेशनल एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की रही है. उन्होंने हीरोइन बनने का सपना तभी आंखों में सजा लिया था जब लोग खाने पीने और घूमने के बारे में सोचते हैं. मगर किस्मत में तो पहले ठोकरें लिखी थीं तो आसानी से चीजें मिलती कैसे लेकिन, उन्होंने भी हार नहीं मानी. 14 साल की उम्र में उनकी जबरन शादी करा दी गई थी फिर शराबी पति की मार और प्रताड़ना को सहा. इन सबसे तंग आकर ससुराल से भाग गईं और फिर मेकअप आर्टिस्ट बनीं तो उनकी किस्मत ही पलट गई. चलिए बताते हैं सिल्क स्मिता के संघर्ष से भरी जिंदगी के बारे में…
सिल्क स्मिता आज दुनिया में नहीं हैं. 2 दिसंबर 1960 को जन्मीं एक्ट्रेस ने सिर्फ 35 साल की उम्र में तमाम शोहरतें और सफलता पाई, जिसके लिए लोगों को सालों लग जाते हैं और कई एक्टर्स को ताउम्र स्ट्रगल करते रह जाते हैं. लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में वह लोगों के लिए सिर्फ कामुकता का एक प्रतीक बनकर ही रह गईं और अंत में उन्होंने 23 सितंबर, 1996 को सुसाइड कर लिया. उस समय कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या कर लिया था हालांकि, उनकी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई. आज उनकी 29वीं पुण्यतिथि है. उन्होंने अपनी जिंदगी में बेहद ही बुरे दौर देखे हैं और बड़ा स्ट्रगल रहा.
यह भी पढ़ें: ‘ये भी औरों की तरह निकली…’, ‘रामायण’ की सीता को स्विमसूट में देख भड़के लोग, पहले भी विवादों में रहीं साई पल्लवी
14 की उम्र में जबरन हो गई थी शादी
सिल्क स्मिता का बचपन बेहद ही गरीबी में बीता था. उनका असली नाम विजयलक्ष्मी वडलापति था. परिवार की माली स्थिति खराब होने की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर पाई थीं. लेकिन उन्हें बचपन से ही फिल्मों का शौक था. लेकिन, शुरुआत में पढ़ाई लिखाई छुड़वाकर उनकी 14 साल की उम्र में जबरन शादी करवा दी गई थी. शादी के बाद भी सुकून नहीं मिला. पति शराबी निकला, ससुरालवाले अत्याचार करने लगे. मारपीट सबकुछ सहा. इन सबसे परेशान होकर एक दिन वह ससुराल से भाग गई हैं और फिर चेन्नई आ गईं.
पहले बनीं मेकअप आर्टिस्ट फिर कमाई शोहरत
सिल्क स्मिता जब ससुराल से भागीं तो फिर वह चेन्नई आ गईं, जो कि उनके टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ. अपनी एक आंटी की मदद से वह मेकअप आर्टिस्ट बन गईं और सिनेमा जगत की दुनिया में एंट्री ली. वह आंटी के साथ एक्ट्रेसेस का टचअप करती थीं. यहां से फिल्मी दुनिया के लोगों के साथ मिलना-जुलना शुरू किया और फिर दोस्ती हुई. वह कई प्रोड्यूसर्स से भी मिलीं. मेकअप करने के दौरान ही उन्हें छोटे रोल और डांस नंबर मिलने लगे. उन्हें साल 1979 में एंटनी ईस्टमैन की फिल्म ‘इनाये थेडी’ मिली. हालांकि, इस मलयालम फिल्म को बाद में साल 1981 में रिलीज किया गया था. उनके करियर का बड़ा ब्रेक तमिल सिनेमा में निर्देशक विनु चक्रवर्ती ने दिलाया था. उनकी पत्नी ने अभिनेत्री को अंग्रेजी सिखाई साथ ही डांस सिखाने की भी व्यवस्था की. साल 1980 में उनकी पहली फिल्म ‘वंदिचक्करम’ थी. उन्होंने इसमें सिल्क की भूमिका प्ले की थी, जिसके बाद उनके नाम में सिल्क जुड़ गया और यहां से वह सिल्त स्मिता बन गईं.
यह भी पढ़ें: बेहतरीन VFX और गजब का एक्शन, ‘कांतारा चैप्टर-1’ से पहले ओटीटी पर निपटा लें ये हिट माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्में
अपनों ने ही किया सिल्क स्मिता का इस्तेमाल
सिल्क स्मिता ने अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड सीन्स किए थे, जिसके बाद उनका करियर चल पड़ा था लेकिन, इसका असर उनकी इमेज पर पड़ता चला गया. वो इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस कहलाने लगीं. उन्हें इसी तरह रोल ऑफर होने लगे. इसके बाद देखते ही देखते वह साउथ इंडस्ट्री की सेंसेशनल एक्ट्रेस बन गईं. हालांकि, टाइपकास्ट होने के बाद उनके पास केवल आइटम नंबर ही आने लगे. बाद में उनकी करीबी दोस्त ने प्रोड्यूसर बनने का लालच दिया और उन्होंने दो फिल्में भी प्रोड्यूस की. लेकिन, दोनों ही फ्लॉप साबित हुईं. इसमें करीबन 2 करोड़ का घाटा हुआ. इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ा. वह मानसिक रूप से कमजोर होती चली गईं. उनके अपने लोगों ने ही उनका फायदा उठाया. आलम ये हो गया कि वह अकेली हो गईं. उन्हें एहसास हो गया था कि उनको चाहने वाला कोई नहीं. इसकी वजह से वह शराब की आदी हो गईं. फिर 23 सितंबर, 1996 का वो दिन आया जब उन्होंने अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 में किस सितारे को मिली कितनी फीस? ऋषभ शेट्टी ने छोड़ा सबको पीछे
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines