Silk Smitha Birth Anniversary: यूं तो बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपने दम वो मुकाम हासिल किया है, जिसको पाने में कई एक्ट्रेसेस को बेहद लंबा समय लगता है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं सिल्क स्मिता (Silk Smitha), जिनका असली नाम विजयालक्ष्मी वाडलापति (Vijayalakshmi Vadlapati) था। विजयालक्ष्मी ने बेहद कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था, जिसकी वजह से उनको और उनकी मां को तंगी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विजयालक्ष्मी ने महज 10 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी।
बताया जाता है कि विजयालक्ष्मी की शादी भी जल्दी ही कर दी गई थी और उनके ससुराल वाले उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया करते थे। वो पहला कदम था जब उन्होंने अपने ससुराल को छोड़ दिया था और चेन्नई चली गईं। सिल्क स्मिता का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को आंध्र प्रदेश के एल्लुरू में एक गरीब परिवार में हुआ था। सिल्क स्मिता बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। चेन्नई जाने के बाद सिल्क वहां एक महिला के साथ रहने लगी थी।
Silk Smitha Birth Anniversary (Image Credit – Social Media)
बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करने लगीं, लेकिन उनको खास मौका नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच उनको एक्ट्रेस के टचअप का काम मिलने लगा। इसी दौरान वो कई प्रोड्यूसर्स से दोस्ती करने लगीं, जो रंग लाई और साल 1979 में आई फिल्म ‘इनाये थेडी’ से उन्होंने अपना डेब्यू दिया। सिल्क स्मिता अपने दौर की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। इस फिल्म के बाद वो कई फिल्मों में नजर आई और इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बढ़ने लगी। हर दूसरा प्रोड्यूसर उनको अपनी फिल्म में साइन करना चाहता था। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में 360 फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं यहां Sam Bahadur ने तोड़ा Animal का रिकॉर्ड, SRK की ‘जवान’ को भी दी मात
36 की उम्र में Silk Smitha ने किया सुसाइड
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines