Silk Smitha Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। हालांकि, आज साउथ सिनेमा में कई टॉप एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने किरदारों और अदाकारी से फैंस का खूब दिल जीता और अपनी अलग पहचान बनाई। इन्हीं में से एक सिल्क स्मिता (Silk Smitha) थी। उन्होंने 70 से लेकर 90 दशक तक इंडस्ट्री में जमकर राज किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म ‘इनाये थेडी’ से उन्होंने अपना डेब्यू दिया। आज एक्ट्रेस की 63वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 2 दिसंबर, 1960 को आंध्र प्रदेश के एल्लुरू में एक गरीब परिवार में हुआ था।
सिल्क स्मिता ने बेहद छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उनको तंगी का सामना करना और महज 14 साल की उम्र में उनकी जबरन शादी कर दी गई थी, लेकिन अपने ससुराल वालों से परेशान आकर चेन्नई भाग गई थी। जहां उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी कोशिश की, जिसके बाद साल 1979 में उनकी कोशिशें रंग लाईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
Silk Smitha Birth Anniversary (Image Credit – Social Media)
Silk ने कम समय में बनाई जबरदस्त पहचान
अपनी बोल्ड अदाएं से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। बताया जाता है कि उस दौर में एक्ट्रेस एक गाने और सीन के लिए 50 हजार तक चार्ज किया करती थीं। उन्होंने अपने करियर में 360 फिल्मों में काम किया, लेकिन आखिर में एक्ट्रेस अलेकेपन से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन के बाद कई किस्से सामने आए, जिनमें से एक ये था कि एक्ट्रेस के आधे खाए हुए सेब की नीलामी हुई थी, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये लगी थी। दरअसल, ये किस्सा तबका है जब एक शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस सेब खा रखी थी, लेकिन एक बाइट लेने के बाद उन्होंने उसको वैसे ही रख दिया था। उस समय एक्ट्रेस की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी।
Silk पर बनी थी Vidya Balan की ‘द डर्टी पिक्चर’
बता दें कि 36 साल की उम्र सिल्क स्मिता (Silk Smitha) दुनिया को अलविदा कह दिया था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस अपने अकेलेपन से परेशान आ गई थी और उन्होंने सुसाइड कर लिया था। बता दें कि साल 2011 में 2 दिसंबर को सिल्क स्मिता की बर्थ एनिवर्सरी पर विद्या बालन (Vidya Balan) और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ सिल्क स्मिता के जीवन पर बनाई गई थी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines