फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर इस वक्त इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर एक्शन तक पर फैंस चर्चा कर रहे हैं। किसी को ट्रेलर पसंद आ रहा है, तो कोई इसमें खामियां बता रहा है। 3 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर ने फिलहाल पूरे हिंदुस्तान का ध्यान खींच लिया है। चाहे ट्रेलर किसी को पसंद आए या न आए, लेकिन ये टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वहीं, इस ट्रेलर का एक सीन फैंस को सलमान खान के पुराने केस की याद दिला देगा, जहां से उनकी एक फोटो वायरल हुई थी।
सलमान ने ट्रेलर में पुलिस स्टेशन में दिखाया स्वैग
अब आप भी सोच रहे होंगे कि ‘सिकंदर’ का ट्रेलर का उनकी पुरानी वायरल फोटो से क्या कनेक्शन हो सकता है? तो वो आपको तब समझ आएगा जब आप सलमान खान की एक सालों पुरानी वायरल तस्वीर को देखेंगे। दरअसल, ट्रेलर में 29 सेकंड पर जब आप रुकेंगे, तो आपको सलमान खान पुलिस स्टेशन में बैठे हुए नजर आएंगे। वो पुलिस वालों के बीच घिरे हुए हैं।
ट्रेलर से मैच हो रही वायरल फोटो
इतना ही नहीं वो जिस स्टाइल से पुलिस स्टेशन में चेयर पर बैठे हुए हैं, वो किसी को भी उस तस्वीर की याद दिला देगा जो सलमान खान की पुलिस स्टेशन से सालों पहले सामने आई थी। उस पुरानी तस्वीर में भी एक्टर पुलिस के साथ इसी तरह स्वैग में बैठकर बातें करते हुए नजर आए थे। सालों पहले वायरल हुई उस फोटो में सलमान खान की जो बॉडी लैंग्वेज थी, वही अब ‘सिकंदर’ के ट्रेलर में नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ का विलेन कौन? सलमान खान के आगे जो पड़ा फीका, ‘बाहुबली’ से है खास कनेक्शन
वायरल हुआ ट्रेलर
अब ये ट्रेलर और खासकर वो सीन देखने के बाद फैंस को भी नॉस्टेल्जिया महसूस होगा। अब ट्रेलर ने एक बार फिर लोगों को भाईजान के पुराने स्वैग की याद दिला दी है। वहीं, दूसरी तरफ ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। महज 1 घंटे के अंदर ट्रेलर को करीब 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines