सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘सिकंदर’ के ट्रेलर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ऑफिशियल यूट्यूबर चैनल पर शेयर किया है। फैंस में इस ट्रेलर के लिए पहले ही बेहद एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। वहीं, अब ट्रेलर रिलीज हो गया है। अगर आपने भी इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है और जानना चाहते हैं कि ये कैसा है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर की बात करें तो इसमें सलमान खान जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना भी कमाल की एक्टिंग कर रही हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने ही स्वैग में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर देखने लायक है और ये फैंस को भी खूब पसंद आ रहे हैं।
यूजर्स ने क्या कहा?
‘सिकंदर’ के ट्रेलर पर अगर यूजर्स के कमेंट्स की बात करें तो लोगों ने इस पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान भाई रॉकस्टार। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया। तीसरे यूजर ने कहा कि बाप लेवल ट्रेलर। एक और यूजर ने कहा कि सलमान खान अपने स्वैग में हैं। एक अन्य ने लिखा कि सिकंदर तो हिट है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की बात करें तो फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में आने के लिए एकदम तैयार है। फैंस को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है। मेकर्स को भी फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। अब टिकट खिड़की पर इसे लोगों का कितना प्यार मिलता है, ये इसके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- धनश्री का हुआ तलाक, पर लोगों के निशाने पर सुरभि चांदना क्यों? क्या है वजह?
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
57 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines