Sikandar Teaser Review Out: सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये टीजर जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर ‘सिकंदर’ को लेकर बज बना हुआ था। फैंस आंखें मूंदकर सलमान खान की फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे। भाईजान को एक्शन मोड़ में देखकर अक्सर फैंस खुशी से झूम उठते हैं।
क्या फैंस को पसंद आया ‘सिकंदर’ का टीजर?
अब इस बार लोगों का क्या रिएक्शन है? ये भी जान ही लेते हैं। क्या रश्मिका और सलमान अपनी एक्टिंग, डॉयलाग और एक्शन से फैंस को इम्प्रेस कर पाए या नहीं? इसका अंदाजा X रिव्यू से लगा लेते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान भाई को कॉपी मास्टर कहा है। प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से ‘सिकंदर’ का टीजर के कुछ सीन काफी मिलते-जुलते हैं। इसका सबूत भी फैंस ने खुद दिया है।
सलमान की एक्टिंग पर फिदा हुए फैंस
कुछ फैंस को सलमान का एक्शन बेहद पसंद आया और उन्होंने कहा, ‘उनकी आंखों में इंटेंसिटी और गुस्सा। सलमान जो पिछली कुछ फिल्मों से गायब थे। धन्यवाद A.R. Murugadoss।’ एक शख्स ने लिखा है, ‘तुम्हारे दुश्मनों में तुम बहुत पॉपुलर हो। मजा आ गया, फिल्म देखने के लिए बेकरार हैं।’ कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म डिजास्टर होगी। यूजर्स फिल्म के डॉयलाग की भी तारीफें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Aman Verma संग तलाक पर पत्नी Vandana Lalwani ने तोड़ी चुप्पी? काफी कुछ कह गया क्रिप्टिक पोस्ट
वायरल हुआ ‘सिकंदर’ का टीजर
अब ट्विटर पर फिल्म के टीजर को मिक्स्ड रिएक्शंस मिल रहे हैं। हर कोई ‘सिकंदर’ का टीजर देखने के बाद अपनी राय दे रहा है। आपको बता दें, 1 मिनट 20 सेकंड के इस टीजर को महज आधे घंटे में करीब 8 लाख 32 हजार व्यूज मिल चुके हैं। देखते ही देखते ये टीजर वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग सलमान की तारीफ करते नहीं थक रहे, तो कुछ इस फिल्म को कॉपी बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
9 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines