Sikandar Teaser Views in 24 Hours: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। बीते दिन यानी 28 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जो लोगों को बेहद पसंद आया। फैंस से लेकर यूजर्स तक ने सलमान खान की इस फिल्म के इस टीजर की खूब तारीफ की। ‘सिकंदर’ के अनाउंसमेंट टीजर ने एक रिकॉर्ड बनाया था और बड़ी संख्या में व्यूज हासिल किए थे। आइए जानते हैं कि क्या ‘सिकंदर’ के टीजर ने ये रिकॉर्ड तोड़ा है या नहीं? साथ ही इस टीजर को 24 घंटे में कितने व्यूज मिले हैं?
फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर की बात करें तो इस फिल्म के टीजर को 24 घंटे में सिर्फ 28 मिलियन व्यूज मिले हैं। फिल्म का टीजर अपने ही अनाउंसमेंट टीजर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। ‘सिकंदर’ के अनाउंसमेंट टीजर की बात करें तो इसने 24 घंटे में 41.6 मिलियन व्यूज हासिल किए थे, जो बॉलीवुड में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। अब लोगों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
Sikander Teaser
ट्रेलर को लेकर कोई अपडेट नहीं
फिल्म के ट्रेलर पर अभी कोई अपडेट नहीं है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्दी ही ट्रेलर को लेकर कोई बड़ा अपडेट आएगा। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म के ट्रेलर को कब रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ‘टाइगर 3’ में आखिरी बार आए थे नजर
देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है? इसके पहले सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे और इसके भी पहले सलमान खान को फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। अब फिल्म ‘सिकंदर’ से मेकर्स को बड़ी उम्मीदे हैं।
यह भी पढ़ें- Sikandar के लिए किसने वसूली कितनी फीस, मेकर्स की जेब से निकले करोड़ों
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines