Sikandar: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर लंबे टाइम से सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर अभी से तगड़ा बज बनने लगा है और लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब भाईजान की फिल्म है, तो जाहिर है कि फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं। आज दोपहर को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा और लोग बेसब्री से फिल्म के टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। फिल्म का टीजर आने से पहले इसके बजट और स्टारकास्ट के बारे में जान लेते हैं। साथ ही ये भी फिल्म का टीजर कितने बजे रिलीज किया गया और कहां देखने को मिलेगा?
‘सिकंदर’ का बजट क्या?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के बजट की बात करें तो इसे बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनाया जा रहा है। वहीं, अगर फिल्म के बजट पर गौर करें तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हालांकि, इसको लेकर मेकर्स या फिल्म की टीम की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
सलमान खान के अलावा और कौन?
अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा जब रश्मिका मंदाना और सलमान खान स्क्रीन पर नजर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल, किशोर और शरमन जोशी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ए. आर. मुरुगडॉस के निर्देशन में बनी है।
टीजर पर क्या अपडेट?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज यानी 27 फरवरी को दोपहर 3:33 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के टीजर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के सोशल मीडिया हैंडल्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा ये उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इसके अलावा इस फिल्म में नेटफ्लिक्स और जी स्टूडियोज की भी साझेदारी है और इसलिए ‘सिकंदर’ का टीजर इनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी रिलीज होगा। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 28 मार्च 2025 को ईद के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Vashu Bhagnani-Netflix का समझौता, मोटी रकम से खत्म हुआ झगड़ा
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines