Sikandar Teaser Out: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में इतना क्रेज है, तो भाईजान का चर्चा में रहना तो लाजिमी है। वहीं, अब लोगों को इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था, जिसे आज नहीं बल्कि पहले ही रिलीज किया जाना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से फिल्म के टीजर को रिलीज नहीं किया गया, लेकिन अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर
फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर जैसे ही रिलीज किया गया, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। अब इसमें सलमान का एक्शन इतना कमाल का है कि फैंस इसे देखकर फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म के टीजर की बात करें तो एक मिनट इकतालीस सेकंड के इस वीडियो में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन मोड नजर आ रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इसमें सलमान खान का वॉइस ओवर भी है।
क्या बोली पब्लिक?
फिल्म के टीजर पर अगर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मास का बाप आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि फैंस तैयार हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर। एक और यूजर ने कहा कि सलमान भाई का एक्शन कमाल का है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस टीडर वीडियो पर किए हैं।
2025 में रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो सलमान खान की ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में ईद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। बीते कुछ वक्त पहले सलमान खान फिल्म की शूटिंग में भी बिजी थे। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म क्या कमाल करती है। वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो सलमान खान इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में शो में नजर आते हैं और अब शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, तो लोग इसके ग्रैंड फिनाले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के बदले तेवर, 20-30 नहीं अगली फिल्म के लिए चार्ज किए कितने करोड़?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines