Salman Khan Remake Films: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले ‘सिकंदर’ के टीजर को रिलीज किया गया, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी फिल्म के ट्रेलर को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। इस बीच फिल्म को लेकर खबर आई कि ये फिल्म रीमेक है, लेकिन फिल्म के निर्देशक ‘एआर मुर्गदास’ ने साफ किया कि ये किसी का रीमेक नहीं है। भले ही सलमान खान की ये फिल्म किसी का रीमेक नहीं है, लेकिन भाईजान की कई फिल्में हैं, जो रीमेक हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
सलमान खान की ये फिल्में हैं रीमेक
तेरे नाम
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ की बात करें तो ये फिल्म तमिल फिल्म ‘सेतु’ की रीमेक थी। फिल्म ‘तेरे नाम’ को साल 2003 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भूमिका चावला भी लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को सतीश कौशिक के निर्देशन में बनाया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
जय हो
सलमान खान की रीमेक फिल्मों की लिस्ट में उनकी फिल्म ‘जय हो’ भी आती है। इस फिल्म को साल 2014 में रिलीज किया गया था। फिल्म की बात करें तो ये एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म ‘जय हो’ तमिल फिल्म ‘स्टालिन’ की रीमेक थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा डेजी शाह, तब्बू और डैनी ने अहम रोल निभाया था। वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन किया था।
वांटेड
भाईजान की रीमेक फिल्मों की बात हो रही है और उसमें फिल्म ‘वांटेड’ का नाम ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है? सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था और ये फिल्म तेलुगु फिल्म ‘पोक्किरी’ की रीमेक थी। फिल्म ने खूब कमाई भी की थी और सलमान ने इसमें गुंडे का रोल निभाया था। फिल्म में सलमान के अलावा आयशा टाकिया ने भी अहम रोल निभाया था।
किक
इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘किक’ भी शामिल है। जी हां, साल 2014 में आई ये फिल्म तमिल फिल्म ‘इपोनिमस’ की रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ने किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करके ही उतरी थी।
बॉडीगार्ड
सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ भी मलयालम फिल्म ‘सेम नेम’ की रीमेक थी, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म में भाईजान एक बॉडीगार्ड के किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब सलमान खान की ‘सिकंदर’ को भी रीमेक बताया गया तो फिल्म के निर्देशक ‘एआर मुर्गदास’ ने बताया कि इस फिल्म की कहानी एकदम असली है।
कब रिलीज होगी ‘सिकंदर’?
इसके साथ ही अगर ‘सिकंदर’ की बात करें तो ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है? बता दें कि ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- क्या बॉलीवुड में लगी बच्चों का चेहरा छुपाने की होड़? अब किसने बेटी की फोटो लेने से किया इंकार?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
19 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
23 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines