सलमान खान की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त जोश है। ए.आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी ये फिल्म 30 मार्च को ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है, जिससे ये साफ हो गया है कि इसे 13 साल से ऊपर के दर्शक पैरेंटल गाइडेंस के साथ देख सकते हैं।
पहले दिन कर सकती है ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिकंदर’ की ओपनिंग डे पर कमाई 35-40 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है क्योंकि सलमान खान की फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हैं।
मुरुगदास और सलमान की जोड़ी
फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगदास ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान के साथ काम करने का सपना उन्होंने 2014 में देखा था। उस समय वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी’ बना रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि जब वो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब सलमान खान से उनकी मुलाकात हुई थी। मुरुगदास ने सलमान से कहा था कि वो उनके साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं, जिस पर सलमान ने भी रुचि दिखाई थी। कुछ साल बाद, जब सलमान ने एक कोरियन फिल्म के रीमेक के लिए उनसे संपर्क किया, तो मुरुगदास ने मना कर दिया और कहा कि अगर वो सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे, तो वो खुद की लिखी हुई कहानी पर ही काम करेंगे।
दमदार कहानी और एक्शन
फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ एक इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी। मुरुगदास की खासियत रही है कि वो अपनी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत मैसेज भी देते हैं। ऐसे में ‘सिकंदर’ भी दर्शकों को दमदार एक्शन के साथ एक नई कहानी का अनुभव देने वाली है।
ट्रेलर को लेकर बढ़ा जोश
सलमान खान ने 21 मार्च को घोषणा की थी कि ‘सिकंदर’ का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज होगा। ट्रेलर की लंबाई 3 मिनट 35 सेकंड की बताई जा रही है। फैंस इस ट्रेलर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें सलमान के एक्शन अवतार की झलक मिलेगी।
ईद पर धमाल मचाने को तैयार ‘सिकंदर’
हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्में दर्शकों को खास तोहफा देती हैं और इस बार भी ‘सिकंदर’ से यही उम्मीद की जा रही है। फिल्म का म्यूजिक, दमदार एक्शन सीक्वेंस और सलमान की स्टार पावर इसे एक ब्लॉकबस्टर बना सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 30 मार्च को रिलीज होने के बाद ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सफलता हासिल करती है।
यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म… इस दिन आ रहा है ‘सिकंदर’ का ट्रेलर, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी
12 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
54 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines