बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की टीजर जब से सामने आया है, फैंस इसकी रिलीज काे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वैसे तो फिल्म की रिलीज में दो हफ्ते से भी कम समय रह गया है लेकिन ईद 2025 पर रिलीज हो रही फिल्म की डेट को लेकर हमेशा से सस्पेंस बना रहा है। हालांकि अब ‘सिकंदर’ की कंफर्म रिलीज डेट पर अपडेट आ गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार सलमान खान गुरुवार या शुक्रवार को नहीं बल्कि रविवार को सिनेमाघरों में एंट्री करने जा रहे हैं।
कब रिलीज होगी सिकंदर?
बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 30 मार्च, रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। सूत्र ने यह भी बताया है कि रविवार का दिन फिल्म की रिलीज के लिए मेकर्स को सही लगा है। दरअसल, रविवार को गुड़ी पड़वा है और इस दिन खासतौर पर महाराष्ट्र में बड़ी छुट्टी है। ऐसे में फिल्म को बड़ा फायदा मिल सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 31 मार्च को रमजान ईद मनाई जाएगी। कई केंद्रों में मंगलवार, 1 अप्रैल और बुधवार, 2 अप्रैल को ईद की छुट्टी का असर दिखाई देगा। इसके बाद शुक्रवार, 4 अप्रैल से ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। मेकर्स को भरोसा है कि अगले रविवार, 6 अप्रैल तक फिल्म का कलेक्शन काफी दमदार रहेगा।
यह भी पढ़ें: बम बम भोले’ के बाद ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज, सलमान-रश्मिका की केमिस्ट्री फैंस को कैसी लगी?
टाइगर की रिलीज से खास कनेक्शन
सलमान खान की ‘सिकंदर’ की रिलीज का उनकी पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ से खास कनेक्शन है क्योंकि यह फिल्म भी दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर, 2023 को रविवार के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को दिवाली की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला था। अब ‘सिकंदर’ की रिलीज का दिन भी रविवार चुना गया है। हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल कुछ भी नहीं किया गया है। मना जा रहा है कि मेकर्स आज बुधवार को ‘सिकंदर’ की कंफर्म रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं।
कब आएगा सिकंदर का ट्रेलर?
‘सिकंदर’ का टीजर और तीन गाने रिलीज किए जा चुके हैं लेकिन फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ्ते के आखिरी तक ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस मच अवेटेड फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी हैं। फिल्म को ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
29 mins agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
3 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
4 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines