सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को शुरुआत में ऑडियंस का मिक्सड रिएक्शन मिला था। हालांकि, अब सात दिन पूरे होने के बाद ‘सिकंदर’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस बार सलमान खान अभी तक 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाए हैं। अब थिएटर में तो ‘सिकंदर’ लड़खड़ाने लगी है, लेकिन ओटीटी पर हो सकता है कि कोई चमत्कार हो जाए।
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी ‘सिकंदर’?
खबर मिली है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद ये फिल्म अब ओटीटी रिलीज की तैयारी में है। अब सलमान खान के फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड होंगे कि भाईजान की ‘सिकंदर’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी? तो उसका भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिकंदर’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं।
किस तारीख को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘सिकंदर’?
नेटफ्लिक्स ही ‘सिकंदर’ फिल्म का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है। अब ये भी जान लेते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी? अभी तक ‘सिकंदर’ की ओटीटी रिलीज की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये फिल्म कुछ ही हफ्तों में ओटीटी पर जारी होने वाली है। थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म को ओटीटी पर आने में आमतौर पर 6 से 8 हफ्ते लगते हैं। ऐसे में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 मई से 25 मई के बीच रिलीज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ को फिर हुआ प्यार? किसके साथ उड़े नताशा स्टेनकोविक के डेटिंग रूमर्स?
नहीं हुई ‘सिकंदर’ की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट
हालांकि, नेटफ्लिक्स पर ‘सिकंदर’ के रिलीज होने की ऑफिशियल डेट अनाउंस होने का अभी भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जो लोग थिएटर जाने का वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं, वो इसे घर में बैठे हुए या फिर ट्रैवल करते हुए एन्जॉय कर पाएंगे। आपको बता दें, अभी तक इस फिल्म की टोटल कमाई 97.50 करोड़ हुई है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
14 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
15 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
17 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines