Anupam Kher Sikandar Kher Viral Video: बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सिकंदर खेर मजाकिया अंदाज में अपने पापा अनुपम खेर को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. इस फनी वीडियो को को अनुपम खेर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सिकंदर खेर और अनुपम खेर का ये मजाकिया अंदाज फैंस को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं वीडियो में सिकंदर और अनुपम खेर क्या बातें करते नजर आ रहे हैं.
मजाकिया वीडियो वायरल
दरअसल हाल ही में अनुपम खेर अपना दांत निकलवा कर घर पहुंचे थे. इस दौरान सिकंदर खेर उनसे उनका हाल पूछते हैं तो अनुपम खेर बोलते हैं कि मेरा गाल सुन्न पड़ गया है. इसके बाद सिकंदर खेर मजाकिया अंदाज में अपने पापा को मारने की बात करते नजर आ रहे हैं. सिकंदर कहते हैं कि कभी किसी ने अपने बाप को उल्टे हाथ का थप्पड़ नहीं मारा होगा. इस पर अनुपम खेर भी मजाकिया अंदाज में अपने बेटे को चेतावनी देते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं 500 करोड़ का केस करूंगी…’, सूर्यकुमार यादव और खुशी मुखर्जी का विवाद फिर गरमाया, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
अनुपम खेर ने बेटे को दी चेतावनी
अनुपम खेर बोलते हैं, ‘अगर ज्यादा जोर का मारा ना तो मैं तेरी नाक तोड़ दूंगा.’ इसके बाद सिकंदर अपने हाथ को उल्टा करके अनुपम खेर के गाल के पास लाकर हल्के से टच करते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि क्या करोगे आप? इस पर अनुपम खेर मजेदार रिएक्शन देते हुए गाल पर हाथ रख लेते हैं. अनुपम खेर बोलते हैं, ‘ये थप्पड़ याद रहेगा सिकंदर, मैं कभी थप्पड़ की गूंज नहीं भूलूंगा.’ सोशल मीडिया पर अनुपम खेर और सिकंदर की इस मजेदार वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थानी महल से कम नहीं Lion का महल, देखें The 50 के सेट के अंदर का वीडियो
मजाकिया अंदाज ने जीता दिल
अनुपम खेर वीडियो में ये भी बोलते नजर आ रहे हैं कि इस वीडियो को तुम सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना. ये हमारी निजी बात है. लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकता और वो सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर देते हैं. बता दें इस मजाकिया हरकत के बाद दोनों के बीच कैजुअल बातें होने लगती हैं. वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है कि अनुपम खेर और सिकंदर खेर ने इस तरीके की मजाकिया वीडियोज शेयर की हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया गया है.
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines