बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच भाईजान ने ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट भी कर दी है जो आज 25 मार्च से शुरू हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है, उससे यह सवाल उठता है कि क्या ‘सिकंदर’ उन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी। आज हम आपको ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे..
वॉर
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म ‘वॉर’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51.60 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म का दूसरा पार्ट पिछले काफी वक्त से चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा विवाद पर क्या बोलीं कंगना रनौत? कभी उड़ा था एक्ट्रेस का मजाक
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 26.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
सूर्यवंशी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में से एक थी। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.94 करोड़ रुपये कमाए थे।
केजीएफ चैप्टर 2
साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म पहले पार्ट ‘केजीएफ’ का सीक्वल थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54.95 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी।
जवान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी थे। ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 71.63 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी।
पुष्पा 2
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल दिसंबर, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। ये हिंदी की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।
छावा
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ इसी साल फरवरी, 2025 में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 49.03 करोड़ कमाए थे। अभी भी विक्की कौशल की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रही है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines