बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में काफी कम समय बचा है। बीते दिन भाईजान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ की तरह सलमान की ‘सिकंदर’ भी रविवार के दिन रिलीज हो रही है। मेकर्स ने ट्रेलर अभी जारी नहीं किया है और न ही इंडिया में एडवांस बुकिंग अभी शुरू हुई है लेकिन अमेरिका में हुई एडवांस बुकिंग में ‘सिकंदर’ ने मोटी कमाई करते हुए मेकर्स को मालामाल कर दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले कितनी कमाई हुई है?
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन यूएसए में 16,047 डॉलर की कमाई की है। इंडियन करेंसी में यह रकम 13 लाख 86 हजार से भी ज्यादा है। फिल्म को अमेरिका में 504 शोज मिले हैं। चूंकि यह सिर्फ पहले दिन की कमाई है तो आने वाले दिनों में आंकड़े बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा इंडिया में एडवांस बुकिंग पर भी नजर बनी हुई है।
मेकर्स ने बताया फिल्म की ड्यूरेशन
‘सिकंदर’ के डायरेक्टर मुरुगादॉस ने बीते दिन बताया था कि यह फिल्म 140 मिनट (2 घंटे 20 मिनट) की है। फिल्म का पहला हाफ 1 घंटे 15 मिनट का होगा जबकि दूसरा हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होगा। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना फीमेल लीड किरदार में हैं। उनके अलावा काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी अहम किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार की इस फिल्म में इमोशन-ड्रामा भरपूर, फैमिली के साथ करें विंच वॉच
गाने और टीजर हो गए जारी
बता दें कि ‘सिकंदर’ ईद 2025 के मौके पर रिलीज हो रही है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसे ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा ‘सिकंदर’ के तीन गाने ‘जोहरा जबीं’, ‘बम बम भोले’ और ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज किए जा चुके हैं। अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘सिकंदर’ का ट्रेलर इस हफ्ते के आखिरी या अगले हफ्ते की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।
रविवार की रिलीज का होगा फायदा?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को रविवार को रिलीज करने के पीछे एक खास वजह है। मेकर्स का मानना है कि रविवार को छुट्टी होगी खासतौर पर महाराष्ट्र में क्योंकि उस दिन गुड़ी पड़वा है। ऐसे में फिल्म को छुट्टी का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा ईद की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सिकंदर’ ओपनिंग डे पर क्या विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ की कमाई को पीछे छोड़ पाएगी? बता दें कि ‘छावा’ ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
43 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines