बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से एक पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसे देखने के बाद से भाईजान के फैंस फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसका असर ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग में साफतौर पर देखा जा सकता है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अग्रिम बुकिंग संख्या करीब 9.31 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। अगर आप भी सलमान खान की इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको यकीनन अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘सिकंदर’ के टिकट की कीमतें आसमान पर हैं।
महानगरों में टिकट की कीमतें कितनी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महानगरों में फिल्म ‘सिकंदर’ के टिकट की कीमतें 2000 से अधिक में बिक रही हैं। वहीं सिंगल स्क्रीन थिएटर में रिक्लाइनर सीटों की कीमत 700 रुपये तक पहुंच गई है। बता दें कि ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग गुरुवार से शुरू हुई है। बुकिंग वेबसाइट बुक माय शो के मुताबिक गुरुवार की शाम तक देश के करीब सभी सिनेमाघरों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने बताया क्यों बंद हुई एटली की फिल्म? ‘टाइगर वर्सेस पठान’ पर दिया अपडेट
दर्शकों पर पड़ सकता है असर
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के दादर में प्लाजा सिनेमाघरों में शाम की रिक्लाइनर सीटों के टिकटों की कीमत 700 रुपये है। वहीं मुंबई के सिंगल स्क्रीन थिएटर के लिए कीमत भी असामान्य से ज्यादा है। कीमत में इस कदर की बढ़ोतरी को दो तरीकों से देखा जा रहा है। कुछ लोग इसे ‘सिकंदर’ के टिकटों की अधिकतम मांग के रूप में देख रहे हैं, जबकि उद्योग में लोग परेशान हैं कि टिकट के बढ़ते दामों की वजह से दर्शकों की संख्या पर असर पड़ सकता है।
प्रीमियम टिकटों के लिए पहले से तय कीमत
जाहिर है कि सिंगल स्क्रीन थिएटर आमतौर पर बड़े दर्शकों के लिए होते हैं, जो कम टिकट कीमतें पसंद करते हैं। हालांकि कुछ अन्य हिस्सों में अधिकांश सिंगल स्क्रीन के लिए कीमतें कम हैं। इसमें दिल्ली का डिलाइट शामिल है, जहां टिकट की कीमत 90-200 के बीच है। मल्टीप्लेक्स पहले से प्रीमियम टिकटों के लिए ब्लॉकबस्टर प्राइस फाइनल कर चुके हैं। मुंबई के मल्टीप्लेक्स ‘डायरेक्टर कट’ या ‘लक्स’ टिकट 2200 रुपये के बीच हैं जबकि दिल्ली में ये कीमतें 1600 से 1900 के बीच हैं। सामान्य मल्टीप्लेक्स सीटों की कीमतें 850-900 तक हैं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines