हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सिकंदर का एडवांस बुकिंग में दिखा क्रेज, जानें पहले दिन कितनी हुई कमाई?

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म ने शुरुआती कुछ घंटों में ही ताबड़तोड़ टिकट बेचने शुरू कर दिए हैं। यहां देखें रिलीज से पहले की कमाई…

विज्ञापन
Sikandar Advance Booking File Photo

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में बस चार दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म को लेकर फैंस इस कदर एक्साइटेड है कि इसका असर अब एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले ही सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जैसे ही ये खबर आई तो भाईजान के फैंस पहले दिन के शो के लिए सीटें ब्लॉक करने के लिए उमड़ पड़े। एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन ताबड़तोड़ टिकट बिक गए। आइए जानते हैं कि ‘सिकंदर’ ने रिलीज से पहले कितने टिकट बेच दिए हैं?

सिकंदर की एडवांस बुकिंग

ए आर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में टिकट काउंटर खुलने के कुछ घंटे बाद ही करीब 67,276 टिकट बेच डाले। ये टिकट 9110 शोज के लिए बेचे गए हैं। इस तरह मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले ही 1.92 करोड़ रुपये की बिक्री कर डाली है। वहीं ब्लॉक सीट के साथ ये कमाई 6.11 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनर्स हैं ये 7 फिल्में, क्या ‘सिकंदर’ दे पाएगी टक्कर?

दिल्ली पहले नंबर पर

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने दिल्ली में 41.58 लाख रुपये के टिकट बेचकर टॉप रैंकिंग हासिल की है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 34.32 लाख रुपये, गुजरात में 8.92 लाख रुपये और कर्नाटक में 9.21 लाख रुपये के टिकट बेचे हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में भी सलमान खान की फिल्म को लेकर पॉजिटिव संकेत मिले हैं।

सेंसर बोर्ड ने पास की फिल्म

बता दें कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पास कर दिया है। इसी के साथ मेकर्स को फिल्म में 14 मिनट की कटौती करने की अनुमति दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिकंदर’ में स्वैच्छिक कटौती में 26 सीन्स की छंटाई शामिल थी, जिसमें 2 मिनट 26 सेकंड के सीन (जिसमें ‘चार मिस कॉल…चलो राजकोट’ डायलॉग था) को हटाया गया है। इसके अलावा ‘आ गए आ गए…बुरे पति’ और ‘उसे लेके आता हूं’ वाला 1 मिनट 12 सेकंड का सीन हटाया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें