Sidhu Mosewala Mother Pregnant: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे दो साल होने वाले हैं। मगर सिद्धू मूसेवाला की मौत का मंजर आज भी लोगों के जहन में ताजा है। हालांकि अब सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। खबरों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (Sidhu Mosewala Mother Pregnant) जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं और अगले महीने में सिद्धू मूसेवाला के घर में किलकारियां गूंज सकती हैं।
मां की उम्र ने किया शॉक
सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर कई लोग हैरान हैं। बड़ी उम्र में मां बनने की वजह से सिंगर की मां प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की उम्र 58 साल है तो उनके पिता 60 साल के हैं। ऐसे में सिंगर के माता-पिता की उम्र का खुलासा होने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल है कि, बढ़ती उम्र में मां बनना कैसे पॉसिबल है? कहीं यह कोई मजाक तो नहीं है? यह भला कैसे हो सकता है? इस तरह के कई सवाल लोगों के जहन में गोते लगा रहे हैं। मगर अब इससे जुड़ी ज्यादातर डीटेल्स सामने आ गई हैं।
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां हुईं प्रेग्नेंट
चाचा ने दी जानकारी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, चरण कौर की प्रेग्नेंसी खुद उनके एक फैमिली मेंबर ने कन्फर्म की है। जी हां, सिद्धू मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने इस राज से पर्दा उठाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, चमकौर सिंह का कहना है कि चरण कौर आठ महीने से प्रेग्नेंट हैं और वो अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि चमकौर सिंह ने यह भी बताया कि, उनकी प्रेग्नेंसी नॉर्मल नहीं है बल्कि इसके लिए उन्होंने IVF तकनीकी की मदद ली है। IVF से चरण कौर ने प्रेग्नेंसी कंसीव की है और अब वो 58 साल की उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में सिंगर के फैंस भी ऑफिशियल कन्फर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं।
यूजर्स ने दिए मिक्स रिएक्शन
सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस खबर को सुनकर शॉक हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स के मिलेजुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मैं दोनों पेरेंट्स के लिए बहुत खुश हूं अपने बच्चे के बिना जीना माता-पिता के लिए सबसे मुश्किल टास्क है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सिद्धू मूसेवाला वापस आ रहा है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बधाई हो…पार्ट 2।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह उनकी जिंदगी का फैसला है कृप्या इसका सम्मान करें।’ एक और ने लिखा, ‘ओवरएक्टिंग करने की जरूरत नहीं है। इकलौता बेटा खोने के बाद वो दूसरे बच्चे के बारे में सोच सकते हैं…कोई गलत बात नहीं है।’ वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, ‘साउथ इंडियन फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है।’
कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत?
पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को सरेआम गोलियों से भून डाला था। सिद्धू की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे देश को सक्ते में डाल दिया था। सिद्धू की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में मौजूद है। ऐसे में सिंगर की मौत से फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। वहीं सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। सिद्धू की मौत के बाद उनकी मां का भी रो-रो कर बुरा हाल था। शायद इसीलिए उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
16 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines