Shubhdeep Singh Sidhu: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में सिद्धू आज भी जिंदा हैं। सिद्धू मूसेवाला का अपना फैनबेस है, जो आज भी उनके लिए जीता है। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनकी मां चरण कौर ने सरोगेसी के जरिए उनके भाई को जन्म दिया था। कभी-कभी सोशल मीडिया पर छोटे सिद्धू की झलक देखने को मिल जाती है और फैंस उनकी झलक पाकर बेहद खुश होते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है और सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू का नया वीडियो सामने आया है।
छोटे सिद्धू का वीडियो वायरल
छोटे सिद्धू का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं। साथ ही उनके पिता बलकौर सिद्धू वीडियो में उन्हें संभालने के लिए वहीं पर खड़े हुए हैं। वीडियो में छोटे शुभदीप हंसते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही छोटे सिद्धू अपने पिता को देखकर भी स्माइल कर रहे हैं और खेल रहे हैं। पिता बलकौर भी अपने बच्चे का देखकर बेहद खुश हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
वहीं, अब शुभदीप सिंह सिद्धू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस और यूजर्स भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सेम टू सेम। दूसरे यूजर ने लिखा कि रब आपको लंबी उम्र दे। तीसरे यूजर ने कहा कि सेम सिद्धू दा रिएक्शन। एक और यूजर ने लिखा कि ओए-होए अपना छोटा सिद्धू। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर की है।
Shubhdeep Singh Sidhu
सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने दिखाई थी छोटे सिद्धू की झलक
गौरतलब है कि इसके पहले भी शुभदीप सिंह सिद्धू की एक झलक सामने आई थी। सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने खुद अपने छोटे बेटे सिद्धू की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने सिद्धू के ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर किया थी, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा था। इस पोस्ट में छोटे सिद्धू उनकी गोद में नजर आ रहे थे। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो अपने छोटे बच्चे के संग नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia को पूछताछ के लिए ले जा रही पुलिस… ‘बीयरबाइसेप्स’ का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines