लंदन में बजा भारत का डंका, विदेशी मॉडल्स ने किया Sidhu Moosewala के गाने पर रैंप वॉक

Sidhu Moosewala Song During London Fashion Week: लंदन फैशन वीक 2024 के दौरान भारत के मशहूर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला का गाना बजता हुआ नजर आया।

Sidhu Moosewala Song During London Fashion Week

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला। (File Photo)

Sidhu Moosewala Song During London Fashion Week: लंदन फैशन वीक 2024 में एक खास पल देखने को मिला। मॉडल्स जब इस दौरान रैंप वॉक करने आईं तो वहां का माहौल पूरी तरह से बदल गया। साथ ही कुछ ऐसा हुआ जिससे कि दुनिया में एक बार फिर भारत का जलवा देखने को मिला। दरअसल फैशन वीक में पंजाबी रैपर और लेट सिंगर सिधू मूसेवाला के गाने ’47’ को चलाया गया, वो भी तब जब मॉडल्स रैंप पर वॉक करने के लिए आईं। सिद्धू मूसेवाला के गाने के दौरान खूब तालियां बजीं और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फैशन शो में बजा सिद्धू मूसेवाला का गाना

फैशन ब्रांड नेबोजसा ने अपने शो में सिद्धू मूसेवाला के गाने को चलाया है, जिसे सुनकर अब सिंगर के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। जब मॉडल्स रैंप पर चल रही थीं, तब मूसेवाला के गाने ने वहां चार चांद लगा दिए। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्रांड ने इस पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, ‘संस्कृति के लिए…’। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं, जिसमें कई फैंस ने इसे शानदार बताया। इसके साथ ही  लंदन में विदेशी मॉडल्स की रैंप वॉक के दौरान मूसेवाला के गाने ने विदेश में भारत का डंका बजवा दिया है।

विज्ञापन

वीडियो पर मूसेवाला के फैंस का रिएक्शन

वीडियो के कमेंट्स में कई फैंस ने अपने दिल की खुशी शेयर की। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो लाजवाब है!’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘रैंप के लिए एकदम सही।’ इस तरह की प्रतिक्रियाओं ने साबित किया कि सिद्धू मूसेवाला के गानें आज भी लोगों के दिलों में बजे हुए हैं। उनके गानों को आज भी उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और जब भी उनका गाना बजता है तो काफी प्रशंसक तो इमोशनल भी हो जाते हैं।

विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला की मौत से मचा था हंगामा

सिद्धू मूसेवाला की मौत ने न सिर्फ उनके फैंस को बल्कि पूरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। उनका आखिरी गाना ‘SYL’ जून 2022 में रिलीज हुआ और इसने उनके टैलेंट को एक बार फिर से उजागर किया। उनकी हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में शामिल बताया, जिसके चलते राजनीतिक विवाद भी जमकर हुआ।

विज्ञापन

उनकी हत्या के वक्त सुरक्षा में कमी को लेकर कई सवाल उठे थे। सिद्धू ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनका पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था और उनके परिवार में उनके पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने एक बार फिर शुभदीप रखा है।

सिद्धू मूसेवाला के गाने आज भी सुपरहिट

सिद्धू मूसेवाला की गिनती पंजाबी म्यूजिक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में होती है। उनकी शैली और गाने आज भी युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हैं। लंदन फैशन वीक में उनका गाना बजने का मतलब है कि उनकी कला को न सिर्फ उनके जीते जी पसंद किया गया बल्कि उनके निधन के बाद भी उनके गानों की हर तरफ धूम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ