Sidhu Moose Wala को क्या पहले ही हो गया था 'मौत' का एहसास? ये 3 गाने देते हैं बड़ा हिंट

Sidhu Moose Wala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अपनी मौत का पहले ही एहसास हो गया है. ऐसा कई लोगों का कहना है. सिद्धू के कई गाने भी इस बात का हिंट देते हैं. आइए जानते हैं कि सिंगर के वो कौन-से गाने हैं?

Sidhu Moose Wala

Sidhu Moose Wala. image credit- social media

Sidhu Moose Wala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को आज 29 मई को चार साल हो गए हैं. 29 मई 2022 को जब सिद्धू अपने घर से निकले, तब घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी थी. इस घटना के दौरान सिद्धू के साथ उनके दोस्त गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह भी थे. हमले की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, लेकिन क्या सिद्धू को अपनी ‘मौत’ का एहसास पहले ही हो गया था? ऐसा सिद्धू के फैंस कहते हैं, क्योंकि उनके कई गाने ऐसे हैं, जिनमें उन्होंने मौत का जिक्र किया है.

विज्ञापन

सिद्धू ने किन गानों में किया था ‘मौत’ का जिक्र?

295

सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 बेहद पॉपुलर है. इस गाने को आज भी लोग सुनते हैं. हालांकि, लोगों ने इस गाने को सिंगर की मौत से जोड़कर देखा है. दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का मर्डर 29 मई को हुआ था और लोगों ने इस तारीख को 295 गाने से कनेक्ट किया है यानी 29 तारीख और 5वां (मई) महीना, लेकिन बता दें कि सिद्धू ने ये गाना भारतीय कानून की धारा 295 के ऊपर बनाया था और इसका उनकी मौत से कोई कनेक्शन नहीं है.

विज्ञापन

द लास्ट राइड

वहीं, अगर सिद्धू के गाने ‘द लास्ट राइड’ की बात करें तो सिद्धू के इस गाने को भी उनकी मौत से जोड़कर देखा गया था. दरअसल, इस गाने में सिद्धू ने कहा था कि जवानी विच जनाजा उठेगा और उनकी हत्या भी तभी हुई, तो लोगों ने इससे भी सिंगर की मौत का कनेक्शन निकाला था, लेकिन ये भी सिर्फ एक इत्तेफाक था.

सेलिब्रिटी किलर

अब बात करते हैं सिद्धू के गाने ‘सेलिब्रिटी किलर’ की, जिसमें सिद्धू ने वो कहा जा था, जो सच हो गया. दरअसल, इस गाने की एक लाइन है कि राइट विंडो बोनट ते वज्जे होए आ जेहड़े फायर, सोनिये. सेलिब्रिटी किलर की इस लाइन को भी सिद्धू के फैंस उनकी मौत से जोड़ते हैं क्योंकि सिद्धू के साथ जो घटना हुई थी, वो इसी तरह की थी.

विज्ञापन

लोगों के दिलों में हैं सिद्धू

भले ही कोई कुछ भी कहे, लेकिन ये सब बातें सिर्फ इंटरनेट पर होती हैं और बंद हो जाती हैं, लेकिन सच तो ये है कि सिद्धू का फैनबेस आज भी वैसा का वैसा ही है. भले ही सिंगर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी खास जगह है, जो हमेशा रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ