Sidhu Moose Wala Net Worth: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बावजूद सिंगर की कमाई का जरिया कायम रहा। जाहिर है कि मूसेवाला पंजाब के मशहूर सिंगर होने के साथ ही इंडिया में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकारों में से एक थे। बीते दिन बुधवार को खबर आई कि मूसेवाला के हत्यारे गैंगस्टर गोल्डी बरार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि इस खबर की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। पंजाबी सिंगर के फैंस को बड़ी खुशी दी है। बता दें कि गोल्डी बरार सिंगर की हत्या का मुख्य संदिग्ध था।
पंजाब के पॉपुलर सिंगर थे सिद्धू
सिद्धू मूसेवाला की मौत साल 2022 में हुई थी। उस समय सिंगर की उम्र करीब 28 साल के आसपास थी। ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस वक्त मूसेवाला का निधन हुआ उनकी पॉपुलैरिटी आसमान में थी। लोग उनके गानों की रिलीज का इंतजार करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धू मूसेवाला अपने लाइव कॉन्सर्ट और शो के लिए करीब 20 लाख रुपये की फीस चार्ज करते थे।
यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali की Heeramandi पास हुई या फेल? जानें दर्शकों का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन शो में सिद्धू मूसेवाला शो नहीं करते थे वहां सिर्फ प्रचार के लिए सिंगर 2 लाख रुपये की कमाई करते थे। वहीं जब सिद्धू का निधन हुआ तो उनकी ये कमाई मुख्य रूप से पूरी तरह बंद हो चुकी थी। इसके बावजूद उनकी कमाई का जरिया कायम रहा। इसका पूरा क्रेडिट जाता है सिंगर के यूट्यूब चैनल और अधिकांश स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को जिसमें सिंगर के गानों का जादू उनकी मौत के बाद भी कायम रहा।
इस तरह से मौत के बाद कमाई जारी
दरअसल, सिद्धू मूसेवाला के चैनल पर यूट्यूब प्रति मिलियन व्यूज के लिए करीब 83,000 रुपये का भुगतान करता है। यही वजह है कि सिंगर का गाना जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुआ था उसे 74 मिलियन व्यूज मिले थे। इसके साथ ही गाने ने करीब 61 लाख रुपये के आसपास की कमाई की थी। उनके बाकी गाने भी इसी तरह से कमाई करते आ रहे हैं। पिछले दो साल में अब तक उन्होंने 4 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर ली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines