Gangster Goldy Brar Died: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) की हत्या की खबर सामने आई है। जिसने सिंगर की मौत का पूरा खेल रचा था अब किसी ने उसी को मौत के घाट उतार डाला है। ये खबर हर तरफ आग की तरह फैल रही है। सभी लोग ये सुनकर ही चौंक गए हैं कि इतने खतरनाक गैंगस्टर की भी हत्या हो सकती है। अब उनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ये कतल कब, कहां और कैसे हुआ। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि आखिर ये कत्ल किया तो किया किसने। चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।
किसने की गोल्डी बराड़ की हत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या कर दी गई है। उन्हें भी गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया है। साथ ही उनकी हत्या की जिम्मेदारी भी एक मशहूर गैंग ने उठा ली है। ये काम उनकी विरोधी गैंग का बताया जा रहा है। सुनने में आया है कि डल्ला-लखबीर ने गोल्डी बराड़ के कत्ल की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। अभी तक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के मर्डर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में अभी भी कई ऐसे खुलासे हैं जो होने बाकी हैं। बता दें, गोल्डी बराड़ का नाम जुर्म की दुनिया में काफी फैला हुआ था।
सिद्धू मूसेवाला के कतल की रची थी साजिश
सिद्धू मूसेवाला की बेहरहमी से हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ का नाम खूब उछला था। इतना ही नहीं उन्हें तो केंद्र सरकार ने आतंकवादी तक घोषित कर दिया था। खुद गोल्डी बराड़ ने सिंगर की हत्या करने की बात खुलेआम स्वीकार की थी। उसका दावा था कि वो साल 2022 में हुई पंजाब में एक छात्र नेता की मौत का बदला लेना चाहता था। उसी छात्र नेता की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर ने पूरा प्लान तैयार किया था। इसी प्लान की मदद से सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर पर फायरिंग मामले में आरोपी ने की आत्महत्या, कस्टडी में गई जान
क्या है मर्डर का मकसद?
लेकिन अब गोल्डी बराड़ को गोलियां क्यों मारी गई हैं और इस हत्या से डल्ला-लखबीर को क्या फायदा हुआ है? इनका इस मर्डर के पीछे क्या मकसद था? अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। साथ ही इस मर्डर की खबर में कितनी सच्चाई है उस पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब तक इस हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल इस खबर से हर तरफ खलबली मच गई है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines