Sidhu Moose Wala Mother Charan Kaur: बीते दिन यानी 27 फरवरी 2024 को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर के खुशखबरी आई, जिसे सुनकर सिंगर के फैंस सहित सभी खुश हो गए। जहां फैंस खुश है तो वहीं कुछ लोग हैरान भी हैं। जी हां, खबर है कि दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही किलकारी गूंजेंगी। Indian Express के अनुसार, सिंगर की मां चरण कौर एक बार फिर से मां बनने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इसकी वजह क्या है?
खुशियों ने दी दस्तक
ये तो सभी जानते हैं कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर लंबे टाइम के बाद खुशियों ने दस्तक दी है। सिद्धू की मां 58 साल की उम्र में फिर से प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो अपनी दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बता दें कि सिंगर के फैमिली सोर्स ने भी इस खबर को कंफर्म किया है। वहीं, सिद्धू के जाने के 2 साल बाद और अपने पहले बच्चे के जन्म के 30 साल बाद अब चरण कौर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।
दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं सिद्धू के पेरेंट्स
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी और उनके जाने के बाद उनके पेरेंट्स और परिवार का वारिस भी चला गया। वहीं, अब एक बार फिर से वारिस की चाह में चरण कौर और बलकौर सिंह ने ये फैसला किया है और दोनों जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने साल 1993 में 11 जून को जन्म लिया था। अब उनके जाने के दो साल बाद उनके परिवार का वारिस आने वाला है।
2022 में हुई थी सिद्धू की हत्या
रिपोर्ट्स की मानें, तो कहा जा रहा है कि बड़ी उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए चरण कौर ने आईवीएफ (IVF) यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का सहारा लिया है। इसके साथ ही चरण कौर ने बीते कुछ टाइम से लोगों से दूरी भी बना रखी है। लंबे वक्त से सिद्धू की मां को किसी कार्यक्रम में नहीं देखा गया है। बता दें कि सिद्धू अपने मां-बाप के बेहद करीब थे। साल 2022 में गैंगस्टर्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सिद्धू की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut करेंगी राजनीति में एंट्री! एक्ट्रेस बोलीं- यही सही टाइम है
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines