मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के स्टार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Death Anniversary) को गुजरे हुए पूरा एक साल हो गया है। पिछले साल आज ही के दिन, यानी 2 सितंबर को सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत से उनके परिवार, दोस्त, टीवी इंडस्ट्री के साथ ही सिडनाज़ के फैंस को भी गहरा झटका लगा। बिग बॉस के घर से शुरू हुई इस दोस्ती ने फैंस के दिल में अलग ही जगह बनाई।
अभी पढ़ें – फैंस के लिए अक्षरा सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कही ये बात
रियलिटी शो से शुरू हुई सिद्धार्थ और शहनाज़ को फैंस ने सिडनाज (SidNaaz Fans) नाम दे दिया। शहनाज ने हमेशा सिद्धार्थ के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की, लेकिन सिड ने सना को हमेशा अपना अच्छा दोस्त ही बताया। मीडिया के सामने दोनों ही अपनी लव लाइफ का जिकर करने से बचते रहते थे। मगर अपनी फ्रेंडशिप और स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग को लेकर हमेशा खुलकर बात करते देखे गए।
एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ संग अपने बॉन्ड और फैंस के प्यार को लेकर कहा था, ‘लोगों के लिए सिडनाज के मायने आज भी इसलिए हैं क्योंकि यह रिश्ता बहुत सच्चा है। हम एक-दूसरे के साथ प्योर बॉन्ड शेयर करते हैं। मुझे लगता है कि लोग इसी बात से बहुत कनेक्ट कर पाते हैं। जिस तरह से सिद्धार्थ मेरी परवाह करते हैं, मुझ पर प्यार लुटाते हैं, मुझे बहुत अच्छा लगता है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए ऐसा महसूस करते हैं। मैं खुद ये मानती हूं कि उनके साथ मेरा रिश्ता बेहद अलग है। वह मेरे परिवार की तरह हैं।’
अभी पढ़ें – वीकेंड वाइब्स देती दिखीं Katrina Kaif, कैजुअल कूल अवतार ने जीता फैंस का दिल
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज़ की नोक-झोक ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया था उनकी छोटी-छोटी बातों पर बहस कर के रूठ जाना और फिर एक दूसरे को मनाना फैंस को काफी पसंद आता था। दोनों एक दूसरे से ज्यादा समय तक नाराज़ नहीं रह पाते थे। भले ही आज सिद्धार्थ हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनकी और शहनाज़ की दोस्ती की आज भी मिसालें दी जाती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
52 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines